Kadiya Dhrow Kaliya Dhrow kutch Tourist Places In Hindi

Kaliya Dhro India In kutch In Hindi Information - Kadiya Dhrow (कालीया ध्रो) काड़िया ध्रो गुजरात राज्य के कच्छ  जिले का नखत्राणा प्रांत से  40 किलोमीटर और भुज से 30 किलोमीटर की दूरी पर  भौऐड नदी की खूबसूरती काड़िया ध्रो एक अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। भौऐड नदी और उनके साथ अन्य  सहायक कहीं सारी छोटी-बड़ी नदियां मिलकर एक विशाल रूप धारण करती है। जो बहती है पथरीले इलाके में से..

Kadiya dhro in kutch
Kadiya dhrow in India 

गुजरात राज्य में प्राकृतिक एवं वैश्विक धरोहर की बात करें तो कच्छ कैसे पीछे रह सकता है कच्छ की धरती पर खूबसूरत पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। 

कच्छ के बारे में अधिक पढ़ें>>

इनमें से एक काड़िया ध्रो प्राकृतिक खड़क संरचना है। हवा और पानी के बहाव के कटाव (थपेड़ों) से लाखों, करोड़ों साल बाद प्राकृतिक संरचना से पत्थरों पर (खड़क) शिल्पकारी का निर्माण हुआ है। जो देखने में अत्यंत सुंदर है। जो हूबहू अमेरिका के ग्रांड कैनियन नेशनल पार्क से मिलता जुलता हैं। 

कच्छ की यह कुदरती कला सात समुंदर पार चमकी है। कच्छ का काड़िया ध्रो 2021 मैं द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क के फ्रंट पेज पर स्थान प्राप्त करने वाला खड़िया ध्रो विश्व के 52 देखने लायक पर्यटन स्थलो में से 3 तीसरे नंबर पर है।

द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क मैं विश्व की तकरीबन 2000 से ज्यादा प्राकृतिक पर्यटन स्थल की फोटोग्राफी की लिस्ट गई थी। इनमें से विश्व की 52 देखने लायक प्राकृतिक पर्यटन स्थल सिलेक्ट हुए। जिनमें में काड़ियां ध्रो के अलावा भारत के 2 और प्राकृतिक स्थलो को जगह मिली है। नंदा देवी पर्वत श्रुंखला और लद्दाख भी शामिल है।

काड़िया ध्रो ने भारत के खूबसूरत स्थल लद्दाख और नंदादेवी पर्वत को पीछे छोड़ दिया है। 

माउंट आबू भारत का खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन >>


काड़िया ध्रो क्यों खास है। Why Is Kaliya Dhrow Special 

काड़िया ध्रो हवा और पानी के बहाव की वजह से करोड़ों साल बाद रंग बिरंगी पत्थरों पर प्राकृतिक संरचना से विविध प्रकार की आकृति और कलाकृति शिल्पकारी के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात हुआ है।

काड़ियां ध्रो मैं विविध प्रकार की रंग बिरंगी चट्टाने और चट्टानों पर विविध रंग बिरंगी  पत्थर, छोटे बड़े बेहते झरने, छोटे-छोटे तालाब चारों ओर हरियाली इस क्षेत्र को चार चांद लगाती है।

कड़िया ध्रो को ग्रेट के केनियन ऑफ कच्छ के नाम से भी जाना जाता है। काड़िया ध्रो छोटी बड़ी कहीं सारी नदियों से मिलकर बना है। यह स्थान प्रकृति की गोद में शांति का आभास कराती है। 

Kadiya dhrow in kutch
Kadiya dhrow in Gujarat 

काड़िया ध्रो कुदरत की कलाकारी का बेजोड़ नमूना है। जिसे बनने में लाखों करोड़ों साल लगे हैं। इस प्राकृतिक स्थान पर फोटोग्राफर, वीडियो ग्राफर और स्विमिंग के शौकीन का पसंदीदा स्थान है।

ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे श्रेय ( Kaliya Dhrow is credited to travel photographer varun suchday ) 

विश्व के 52 देखने लायक प्राकृतिक पर्यटन स्थल  में स्थान प्राप्त करने  वाला काड़िया ध्रो का श्रेय ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे को दिया जाता है। 

क्योंकि ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे ने ही इस स्थान के बारे में द टाइम ऑफ न्यूयॉर्क को फोटोग्राफ भेजे और जानकारी मुहैया कराई थी। ट्रैवल फोटोग्राफर वरुण सचदे के वजह से आज दुनिया को अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल मिला है। 

वैसे तो काड़ियां ध्रो लाखों साल पुराना है। लेकिन आज तक किसी ने भी क्षेत्र का मुआवजा नहीं किया था। क्योंकि यह स्थान जंगलों और बीहड़ो के मध्य में मौजूद है। इसीलिए यहां पर जाना अत्यंत मुश्किल था। लेकिन अब वरुण सचदे की वजह से यह खूबसूरत स्थान आज वर्ल्ड मैप पर छा गया है। काड़िया ध्रो (Kadiya Dhrow) भारत और विश्व की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटन प्लास्टिक पॉल्यूशन न करें.....

कच्छ में देखने लायक बहुत से पर्यटन स्थल है, ग्रेट रण ऑफ कच्छ (tha great white desert) पुराणिक महलों, खूबसूरत समुद्र किनारा (Beach) इत्यादि जिसे देखने देश विदेश से पर्यटन आते हैं। लेकिन अब इसमें एक नया नाम जुड़ गया है। 

Kadiya dhrow in kutch
Kadiya dhrow in Gujarat 

(Kaliya Dhrow) कड़िया ध्रो तक पहुंचने का रास्ता कच्चा पक्का है। टू व्हील से कड़िया ध्रो तक पहुंच सकते है। लेकिन फोर व्हील वहां तक नहीं जा सकती है। फोर व्हील कालिया

ध्रो से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर पार्क करनी पड़ेगी 2 किलोमीटर तक पैदल (ट्रैकिंग)चलना पड़ता है। 

गुजरात का मिनी गोवा दीव >>


• खड़िया ध्रो क्षेत्र का धार्मिक महत्व - Religious Importance Of Khadiya Dhrow Region

इस क्षेत्र मैं स्थित धीरोधीर हिल्स के आसपास नाथ समुदाय के साधु संत रहा करतेे है। नाथ संप्रदाय के साधु अपनी तपस्या से जब-भी अपनी सिद्धि हासिल कर लेते हैं। इस सिद्धि को बैंगल टाइप वस्तु में अपनी सारी सिद्धि को रखते हैं जिसे कड़ा के नाम से जाना जाता है।
सिद्धि हासिल किए हुए नाथ समुदाय के साधु संत अपने अंतिम समय में यह "कड़ा" समाधि में किसी मूर्ति के नीचे या तो किसी प्राकृतिक ध्रो यानी के (वॉटरफॉल्स) में विसर्जित कर देते हैं।

इस ध्रो मैं माहेश्वरी संप्रदाय के चोथे संत मामाई देव के पौत्र ने जब यह सिद्धि हासिल की थी। तब उसने उसकी सिद्धि हासिल किया हुआ कड़ा इस ध्रो में विसर्जित किया था। इसलिए इस स्थान को "कड़िया ध्रो" के नाम से जाना जाता है।


Kaliya photos gallery 

Kaliya dhrow in Gujarat
Colorfull rock Kaliya dhrow 






Kadiya dhrow in kutch 
Kaliya dhro in India


कच्छ पर्यटन स्थल की संपूर्ण माहिती हिंदी में






                                                                            Yana Caves - Yana Rocks- याना केव्स की यह                     पोस्ट आपको पसंद आ सकती हैं।

                               ⬇

              https://bit.ly/2ZKjr5p

    





Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने