Rajgir Tourist Places In Hindi

Rajgir Tourist Places and New Attraction in Hindi राजगीर मैं घूमने के पर्यटन स्थल :- राजगीर पर्यटन स्थल बड़े-बड़े 5 पहाड़ों से गिरा बिहार का प्राकृतिक अत्यंत खूबसूरत मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध इतिहास की वजह से राजगीर दुनिया भर में  प्रख्यात है। राजगीर बिहार के पटना शहर से तकरीबन से 100 किलोमीटर दूर नालंदा जिल्ले में बड़ी पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच मौजूद राजगीर में हिंदूधर्म, जैनधर्म और बौद्धधर्मों के धार्मिक स्थल मौजूद हैं। राजगीर नालंदा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

राजगीर महत्वपूर्ण शहेर हजारों साल पहले के ऐतिहासिक अभिलेखों में दर्ज रहा है। यह पुराणिक शहेर सदियों पुरानी ग्रंथ महाभारत, बौद्ध और जैन ग्रंथों में अपनी उपस्थिति का पता बयां करता है। राजगीर सिर्फ ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए ही फेमस नहीं है। बल्कि राजगीर एक खूबसूरत हेल्थ रेसॉर्ट और अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल में भी फेमस है।

Vishwa Shanti Stupa Rajgir
Vishwa Shanti Stupa Rajgir 

• राजगीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल - Rajgir Tourist places 

राजगीर के प्रमुख पर्यटन स्थल में विश्व शांति स्तूप, सोन भंडार, घोड़ा कटोरा डैम, जरासंध का अखाड़ा, बीबी सार की जेल, नौलखा मंदिर, जापानी मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर, जैन मंदिर, लाल मंदिर, वेणु वन, सुरक्षा दीवार,  जेठीयन बुद्ध पंथ, सप्तपर्णी गुफा, राजगीर रोपवे, इससे अधिक पर्यटन स्थल देखने लायक है।

इस पर्यटन स्थल के साथ साथ राजगीर में अब कुछ नई पर्यटन आकर्षित स्थान का निर्माण हो रहा है। जिसमें से ज्यादातर निर्माण हो चुका है। 


• राजगीर के नई आकर्षित पर्यटन स्थल - Rajgir New attraction tourist Palace

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुझाव के तहत बिहार सरकार द्वारा राजगीर को एक महत्वपूर्ण धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए योजनाएं लागू की गई हैं।जिसमें ग्लास ब्रिज, इकोपार्क, जू सफारी, नेचर पार्क, तितली पार्क सस्पेंशन ब्रिज (झूलता पुल) इत्यादि शामिल रहेंगे


• Skywalk Glass Bridge Rajgir - स्काईवॉक ग्लास ब्रिज राजगीर

इस पार्क में पर्यटन के लिए ग्लास का स्काईवॉक ब्रिज का निर्माण करवाया गया है। यह ब्रिज 85 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा इस ब्रिज का निर्माण वैभवगिरी के दो पहाड़ों की चोटियों के बीच एक बड़ी खाए के ऊपर बनाया गया है। 

यह खाए  तकरीबन 250 फीट गहरी है। इस ब्रिज के फर्श में  पारदर्शी शीशे  लगाए गए हैं ताकि पर्यटन चलते हुए अपने कदमों के नीचे की धरती और दूर-दूर तक खूबसूरत नज़रों का लुफ्त उठा पाएंगे। यानि एक तरह से नेचर सफारी देखने के लिए ग्लास ब्रिज एकदम परफेक्ट जगह है।स्काईवॉक ब्रिज पर 25 से 30 पर्यटन चहेल कदमी कर सकते हैं।

Glass Bridge Bihar
Glass Bridge Rajgir 

यह ब्रिज बिहार का पहेला ग्लास का स्काईवॉक ब्रिज है। और भारत का दूसरा ब्रिज है।


• Zoo Safari Park Rajgir Tourist Attraction - जू सफारी पार्क राजगीर पर्यटन स्थल

नालंदा से सोनभंडार मार्ग में स्थित राजगीर के स्वर्णगिरि और वैभवगिरि पर्वत के बीच 480 एकड़ भूमि पर जू सफारी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 190 एक्टर मैं फैलाई है पार्क पूरी तरह से वेरीगेटिंग रहेगा यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह सफारी इस साल अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद पर्यटक खुले में घूमते हुए शेर, भालू, बाघ और चीता सहित अन्य जानवरों का दीदार कर सकते हैं।

जू सफारी पार्क में शाकाहारी जानवरों के लिए शाकाहारी सफारी तकरीबन 30 हेक्टेयर जितने इलाके में फैली हुई है। इस सफारी में पर्यटन मृग, चीतल, हिरण एवं सांभर सहित अन्य शाकाहारी जानवरों का दीदार कर सकते हैं।

इसके अलावा बटरफ्लाई पार्क जो 20 एक्टर मैं फैला हुआ है। इस बटरफ्लाई पार्क में पर्यटन तरह-तरह की देश विदेश की तितलियों की प्रजाति देख सकते हैं। 8 एकड़ में फैला रिसेप्शन और ओरियंनटेशन की व्यवस्था है।

फोटोग्राफर को ध्यान में रखते हुए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वैभव गिरी पर्वत की पहाड़ियों पर माइक्रो टेलीस्कोप लगाए जाएंगे। पर्यटन माइक्रो टेलीस्कोप के जरिए तरह तरह के जीव जंतु का दीदार कर सकते हैं। 

पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में निर्माणाधीन जू सफारी का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को तकरीबन समय अगस्त 2020 तक जू सफारी दर्शकों के लिए शुरू करने का आदेश दिया है।


• Nature Safari Park Rajgir Tourist Attraction - नेचर सफारी पार्क राजगीर पर्यटन स्थल

नेचर पार्क सफारी जु सफारी पार्क से थोड़ी दूरी पर बुद्ध पथ पर स्थित है। नेचर पार्क की मदद से पर्यटन राजगीर के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और नेचर का अद्भुत आनंद उठा सकते हैं।

 नेचर पार्क सफारी में एडवेंचर के शौकीन पर्यटन को  इस पार्क में जीप साइकलिंग, ट्रैकिंग, गन शूटिंग, जिपलाइन, आर्चरी, बच्चों के लिए प्ले जोन, ग्रासलैंड, औषधि गार्डन, इत्यादि सुविधाएं मोहिया करवाई जाएगी

नेचर पार्क सफारी में मेन कैंप एरिया में  देश और विदेश के पर्यटन को रुकने के लिए वुडन हाउस, बैंबू हाउस, मठ हाउस, जैसी सुविधाएं दी जाएगी। ताकि पर्यटन नेचर के गोद में नेचर का आनंद उठा सकते हैं। पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में निर्माणाधीन जू सफारी का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को तकरीबन 2022 तक नेचर पार्क सफारी दर्शकों के लिए शुरू करने का आदेश दिया है।


गिरनार पर्वत की यह पोस्ट आपको पसंद आ सकते हैं।

                                                 ⬇
                             https://bit.ly/3qSsxch




Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने