Yana Caves Yana Rocks In Hindi

Yana Caves Yana Rocks In Hindi याना केव्स  याना की गुफाएं :- याना कुमटा के जंगल में स्थित एक गांव है। भारत के कर्नाटक राज्य में कन्नड़ जिल्ले मैं पश्चिमी घाट के सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित याना की गुफाओं, असामान्य क्राइस्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यहां से 60 किलोमीटर की दूरी पर करवार बंदरगाह, 40 km की दूरी पर सिरसी और कुमटा 31 km की दूरी पर स्थित है।

याना की गुफाएं, याना पत्थर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हरियाली की गोद में घाट जंगल के बीचोंबीच स्थित है। यह पर्यटन स्थल प्राकृतिक गुफाएं, पहाड़ोंं की कुदरत संरचना, झरना, जंगल सफारी, ट्रैकिंग,और स्वयंभू शिवलिंग के लिए जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। याना कर्नाटक राज्य का नंबर 1 और भारत का दूसरे नंबर का (क्लीन) स्वच्छ गांव है।

Yana caves
Yana caves, yana Rock's 
याना की गुफाओं तक पहुंचने का रास्ता अत्यंत खूबसूरत और गाढ जंगल मनमोहक है। याना की गुफाओं और पहाड़ों की डिजाइन संरचना प्राकृतिक तरीके से हुई है। इसलिए यहां पर ज्यादातर पर्यटन खींचे चले आते हैं। एंट्री प्वाइंट्स से  तकरीबन 700 मीटर से अधिक फॉरेस्ट  ट्रैकिंग  के बाद याना की गुफाएं प्राकृतिक खूबसूरती की गोद में तकरीबन 3 किलोमीटर के दायरे में 61 जितनी चूना पत्थर (लाइमस्टोन) की चट्टाने मौजूद है। 

लेकिन इसमें दो बड़े शिखर भैरवश्वर शिखर 120 मीटर (390 ft)  इस शिखर को शिव के पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस पहाड़ की गुफा में भगवान शिव का स्वयंभू शिवलिंग मौजूद है। जिस पर छत के ऊपर से कुदरती तरीके जलअभिषेक होता है। इस शिवलिंग को यहां के स्थानीय लोग गंगोद्भव कहते हैं और इस गुफा में देवी दुर्गा अवतार चंडिका की कांस्य मूर्ति के दर्शन भी कर सकते हैं।
और दूसरा मोहिनी शिखर उसकी ऊंचाई 90 मीटर (300 ft) है। 
पहाड़ के पास से पानी बहता है। यह दोनों पहाड़ी काले रंग की है। पहाड़ का बाहरी हिस्सा विचित्र और अद्भुत है। इस प्राकृतिक की गोद में पर्यटन अगर रुकना चाहे तो उन्हें जरूरत की शिविर लगाने की सामग्री दी जाती है।
Yana caves yana rocks
Yana caves 

• विभूति वॉटरफॉल्स याना केव्स टूरिस्ट अट्रैक्शन Vibhooti water falls Tourist Places In  yana caves 

विभूति वॉटर फॉल्स याना की गुफा से तकरीबन 10 km   की दूरी कच्ची सड़क के सहारे पहुंच सकते हैं। और सिरसा से 45km पर गाढ जंगल और पहाड़ों के बीच में स्थित एक प्राकृतिक खूबसूरत झरना है।

विभूति झरना 30 फीट की ऊंचाई से 3-4 स्टेप में गिरता है। इस झरने में पर्यटन ठंडे पानी में स्विमिंग का मजा उठा सकते हैं। यह स्थान अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक प्रेमी और फोटोग्राफर का बेस्ट डेस्टिनेशन है। 

विभूति झरना वर्षा ऋतु और सर्दी के मौसम यानि अक्‍टूबर से मार्च तक यहां आना सही रहता है क्‍योंकि इस समय के दौरान जंगल और झरने अपने रूप में होते हैं।


• याना गुफाओं की पौराणिक मान्यता - Mythological Belief Of Yana Caves In Hindi 

पौराणिक मान्यता के अनुसार भस्मासुर नामक राक्षस ने भगवान शिव की तपस्या करके भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया कि मैं जिस पर हाथ रखूं वह भस्मा हो जाए भगवान शिव ने कहां तथास्तु भस्मासुर को लगा यह वरदान  सच में काम करेगा यह देखने के लिए भस्मासुर ने शिवजी के ऊपर हाथ रखने को कहा... और शिव जी वहां से भाग खड़े हुए। विष्णु से मदद मांग कर कुमट के जंगल में आकर चुप गए

जब भस्मासुर भगवान शिव को खोज रहा था तब रास्ते में भस्मासुर को अत्यंत सुंदर नतांगकीनी मोहिनी मिली और भस्मासुर को मोहिनी बहुत पसंद आ गई और विवाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन मोहिनी ने एक शर्त रखी कहां कि तुम मेरी तरह नृत्य करके दिखाओ बाद में मैं तुमसे विवाह करूंगी भस्मासुर ने कहा ठीक है। (लेकिन मोहिनी भगवान विष्णु का रूप थी जो भस्मासुर को पता नहीं था)

जैसे-जैसे मोहिनी नृत्य करती थी वैसे वैसे भस्मासुर भी नृत्य क्या करने लगा। थोड़ी देर बाद मोहिनी ने जानबूझकर सिर पर हाथ रखने वाला स्टेप किया और भस्मासुर ने अपने सिर पर हाथ रख दिया और भस्मासुर वहीं पर ही भस्म हो गया। इसी वजह से आज भी भैरवश्वर पहाड़ी और मोहिनी पहाड़ी काले रंग की है।

Yana caves others photos 

Yana caves  Karanatak
Yana caves 

Sana Buddhist caves - शाणा बुद्धिस्ट गुफाओं कि यह पोस्ट आपको पसंद आ सकती है।

                                           ⬇

                    https://bit.ly/2OH3DOk

                                   


Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने