चोखी ढाणी जयपुर घूमने की जानकारी | Chokhi Dhani Jaipur Information In Hindi

Chokhi Dhani In Hindi :- चोखी ढाणी राजस्थान के जयपुर शहर से कुछ दूरी पर एक खूबसूरत लग्जरीअस रिसोर्ट के रूप में गांव है। चोखी ढाणी यानी के "अच्छा गांव" इस गांव में राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिल जाएगी इसके अलावा यहां पर प्राचीन कलाकृतियां, हस्तशिल्प, चित्रकारी, लोककथाओ, मूर्तियों के साथ पारंपरिक राजस्थान का वास्तविक चित्रण दिखता है। इस गांव को जयपुर शहर के बाहरी इलाके में 1989 में बनवाया गया था। जो तकरीबन 10 एकड़ में फैला हुआ है। चोखी ढाणी गांव में राजस्थान के अलग-अलग लोक नृत्य, कठपुतली का खेल, कंचे का खेल, भविष्यवाणी करने वाला तोता, जादू के शो, घुड़सवारी, नौका विहार, और इत्यादि खेलों के अलावा इस गांव में राजस्थान का फेमस कालबेलिया नाच सबसे अधिक प्रसिद्ध है। 

चोखी ढाणी गांव कुछ इस तरह बसाया गया है कि यहां पर पर्यटक एक अच्छे और आदर्श गांव की फीलिंग ले सकते हैं। पूरे गांव को राजस्थानी रहन सहन एवं सांस्कृतिक से सजाया गया है यहां पर एसी और नॉन एसी थाली की व्यवस्था है। जो भी सैलानी जयपुर शहर की यात्रा करने आते हैं वहां चौकी धानी जाने के साथ जरूर रखते हैं। क्योंकि यहां आए बिना आपकी यात्रा अधूरी है। 

दिल्ली मैं घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल >>

Chokhi Dhani Jaipur in Hindi
Chokhi Dhani Jaipur 


• चोखी ढाणी गाँव में प्रवेश शुल्क Chokhi Dhani Village Entry Fees

अगर आपको ( Chokhi Dhani Resort Jaipur ) चोखी ढाणी गांव में प्रवेश करना है तो वयस्क लोगों के लिए प्रवेश शुल्क ₹700 से ₹1100 प्रति व्यक्ति रखा गया है। और बच्चों के लिए 2'5 फिट से 3'5 फिट के बच्चों के लिए ₹400 से ₹700 प्रति बच्चा रखा गया है। 
अगर सैलानी अंदर कोई गेम्स खेलते हैं जैसे कि तीरंदाजी, शूटिंग, आरर्सरी, कार्ड बलुंन शूटिंग इत्यादि तो उसकी फीस अलग से ₹5 या ₹10 निर्धारित की गई है।

चोखी ढाणी गाँव की टाइमिंग - Chokhi Dhani village visiting time 

अगर सैलानी चौकी धानी गांव ( Chokhi Dhani Resort Jaipur ) घूमने या फिर देखने की इच्छा रखते हैं तो इस गांव में जाने का टाइम की बात करें तो शाम 5:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहता है। और सप्ताह के सभी दिन चौकी धानी पर्यटन ओं के लिए खुला रहता है।

चोखी ढाणी में दर्शनीय स्थल - Attractions In Chokhi Dhani


  1.  Ganesh Temple       - गणेश मंदिर
  2.  Respetion                  - मुनीमजी(स्वागत कक्ष)
  3.  Sangri Dining.          - सांगरी जमण घर
  4.  Choupar Dining       - चौपाड जमण घर
  5.  Gaurbandh Dining  - गोरबंद जमण घर
  6.  Ghoomar Dining.     - घूमर जमण घर
  7.  Royal Rajeshthani Dining - रॉयल  राजस्थानी डाइनिंग
  8.  Jeeman khash restorents - जीमण खास
  9.  Puppet Show                  -  कोटपुतली रो डांस
  10. Museum.                        -  अजायबघर
  11. Magician                        -  जादूगर
  12. Jaisalmer dwelling      -  जैसलमेर ढाणी
  13. Mewar dwelling          - मेवाड़ ढाणी
  14. Hanuman mandir       - हनुमान मंदिर
  15. Choupal                         - चौपाल
  16. Marble play zone        -  कंचा खेलन री डोर
  17. Snacks counter.           - चाट चौपाटी
  18. Tera - taal dance          - तेराताल नाच गान
  19. Kalbelia dance.            - कालबेलिया डांस
  20. Algoja dance.                - अलगोजा रा गीत
  21. Food bazar                    - हाट बाजार
  22. Marry go round           - डॉलर हीडा
  23. Skill game                     - निशानेबाजी रा खेल
  24. Acrobatics                     - कलाबाजी
  25. Snak ladder                  - सांप सीढ़ी
  26. Maze.                             - भूल भुलैया
  27. Lord Shiva temple      - शिव परिवार
  28. Boating.                         - नाव की सैर
  29. Camel bullock cart.     - ऊट बैलगाड़ी
  30. National haat.               - राष्ट्रीय हाट
  31. Village in sand dune   - रेगिस्तान री ढाणी
  32. Jungle tribal dance.     - जंगल मंगल
  33. vaishno devi temple.   - वैष्णो देवी मंदिर
  34. Cave of a saint.             - बाबा जी की गुफा

इसके अलावा आप यहां पर हॉर्स राइडिंग, हाथी की सवारी, पालकी, बग्गी, झूले, चंपी मसाज, हाथों की मेहंदी, कई सारी शॉपिंग और आप डांस पर कर सकते हैं। हाथी की सवारी ₹50 इसके अलावा यहां पर सभी खेलों और सवारियों की प्राइस ₹20 है। 


चोखी ढाणी में करने और देखने के लिए चीजें


1. नेशनल म्यूजियम चोखी ढाणी - National Museum at Chokhi Dhani

राष्ट्रीय संग्रहालय चोखी ढाणी में घूमने के लिहाज से पर्यटन ओं की पहली पसंद है। कश्मीर, केरल, गुजरात, गोवा महाराष्ट्र, तमिलनाडु से लेकर भारत के सभी उत्तरी पूर्वी राज्य की समृद्ध जीवंत संस्कृति एवं परंपरा को प्रदर्शित करता है। यहां पर बने घर परंपरा रहन सहन जीवन एवं अपने राज्य को संस्कृति प्रेजेंट करता है। यहां पर आप एक ही जगह पर संपूर्ण भारतीय संस्कृति के दर्शन कर सकते हैं।


2. नृत्य शो और प्रदर्शन चोखी ढाणी - Shows and Performances Chokhi Dhani

चोखी ढाणी का नृत्य शो स्थम्न स्थानीय लोगों के जरिये नृत्य प्रदर्शन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इनमें खानाबदोश लोगों के जरिए होने वाला कालबेलिया, घुमर और चरी नृत्य फेमस है। इसके अलावा बांस कलाबाजी, तेरहथाली नृत्य लोक नृत्य यहां के स्थानीय कलाकारों साहसिक कृत्य को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा इस शो में कठपुतली का खेल प्राचीन काल से राजस्थान इतिहास संस्कृति कहानियां सुनाते हैं। और मेहंदी कलाकार हथेली रंगने के लिए दिखाती है। इनवाइट पर पर्यटक साथ नृत्य भी कर सकते हैं।


3. चोखी ढाणी में करने के लिए खरीदारी -Shopping at Chokhi Dhani

अगर आप घूमने के साथ साथ शॉपिंग के शौकिन है तो यह स्थान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। क्योंकि चोखी ढाणी हाट बाजार में राजस्थान के स्थानीय चीज वस्तु को बढ़ावा देने के लिए बनवाया गया है। यहां पर मिलने वाले सभी चीजें स्थानीय कुशल कारीगरों को उनकी कलाग्राम कलाकृतियां ज्यादा महंगी नहीं होती है। हाट बाजार में आप खूबसूरत रंग बिरंगी मोजड़ी, कुर्तियां, विविध हस्तशिल्प, जैकेट, गहने, कंगन, चूड़ियां, झुमके, मूर्तियां, बांस की वस्तुएं, सिंगार की वस्तुएं मिट्टी की वस्तुएं, इत्यादि खरीदारी कर सकते हैं। 


4. चोखी ढाणी में खेलने के लिए गेम्स - Games Chokhi Dhani

चोखी ढाणी में पर्यटक के लिए विविध खेल और सबसे प्रसिद्ध यहां का भूल भुलैया है। जिससे एक जटिल भूल भुलैया माना जाता है। पर्यटक यहां पर तीरबाजी, डार्ट खेल, निशानेबाजी,  कृत्रिम जंगल के माध्यम से वन सफारी खेल, कृत्रिम गुफा सफारी एक ट्रेक गेम इत्यादि खेलों का पर्यटन लुफ्त उठा सकते हैं। 


5. पशु और गाड़ी की सवारी, रथ खाना - Animals Cart Rides And Rath Khana Chokhi Dhani 


यहां पर पर्यटक घुड़सवारी, हाथी की सवारी बैलगाड़ी, पालकी, नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। हाथी की सवारी ₹50 इसके अलावा यहां पर सभी खेलों और सवारियों की प्राइस ₹20 है। इसके साथ-साथ आप यहां पर औरत खाना भी देख सकते हैं प्राचीन काल से राजपूत रॉयल्टी के जरिए उपयोग किए जाने वाले रातों को प्रदर्शित करता है। 
पूरे राजस्थान राज्य के सभी शाही राजघरानों मैं उपयोग किए जाने वाले सभी रथ पर्यटन ओं के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। और राजस्थान राज्य की ठाट बाट प्रदर्शित करता है।


6. मंदिरों और हल्दीघाटी युद्ध गैलरी - Temple and Haldighati Battle Gallary 


चोखी ढाणी में एक कृत्रिम जलप्रपात के साथ वैष्णो देवी मंदिर, खूबसूरत हनुमान जी मंदिर, गणेश जी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, जंगल देवता का मंदिर, तेजाजी मंदिर शामिल है। यह सभी मंदिरों की विविधता राजस्थान केेेे विविध लोगोंं की मान्यताओं के अनुसार झलक दिखाता है। 
इसके साथ आप चोखी ढाणी में राजस्थान के प्रसिद्ध लड़ाई हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप ने लड़ी थी। इससे यहां पर कृत्रिम तरीके से एक खूबसूरत गैलरी द्वारा दिखाया गया है। इसमें कुंभलगढ़ के मेवाड़ और अजमेेर के महाराजा मान सिंंह प्रथम के नेतृत्व में मुगलों के बीच यह युद्ध हुआ था। उस भयंकर युद्धध को कलाकारोंं ने भावनात्मक और हमारे वीर योद्धा की याद में हुबहू हल्दीघाटी का मैदान पर वीर योद्धाओं को लड़ते हुए दर्शाया गया है।


• चोखी ढाणी में भोजन - famous Food At  Chokhi Dhani  

चोखी ढाणी गांव रिसोर्ट प्रख्यात है अपने खानाबदोशी के लिए यहां पर सैलानी एकदम ताजी सामग्री से पकाई गई प्रामाणिक और राजस्थान की स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। चोखी ढाणी गांव में आज भी परंपरागत पत्तों की थाली पर भोजन परोसा जाता है। गोरबंद में पर्यटक खुली हवा में बहु व्यंजन राजस्थानी भोजन का आनंद ले सकते हैं। चोखी ढाणी में विशिष्ट प्रामाणिक राजस्थानी भजन और राजा और रानियों की तरह शाही भोजन का आनंद ले सकते हैं यहां की कई सारी रिजॉर्ट और वैरायटी फेमस है। Ac डिनर ₹900 रेगुलर डिनर ₹750
Chokhi Dhani Jaipur in Hindi information
Chokhi Dhani Jaipur 


Sangri - सांगरी

चौकी धानी का सबसे प्रसिद्ध भोजन सांगरी का भोजन माना जाता है। सांगरी का भोजन सभी स्थानीय भोजन में सबसे अच्छा होता है। सांगरी का भोजन मनुहार परंपरा अनुसार अनुरूप एक पत्तेेेे की थाली में परोसा जाता है। सांगरी का भोजन मनोरम स्वादिष्ट और अच्छी तरह से बनाया जाता है।
यहां पर्यटक थाली भरी हुई छोड़ देंगे लेकिन फिर भी अघीक खाना चाहते हैं।
1. सांगरी की सब्जी           11. जलेबी
2. सरसों का साग।            12. दाल
3. सलाद                         13. घट्टे की सब्जी
4. पापड़।                        14. आलू की सब्जी
5. प्लेन रोटी                     15. कड़ी
6. दाल पकौड़ी                 16. लहसुन की चटनी
7. मक्के की रोटी               17. धनिया की चटनी   
8. बाजरे की रोटी               18. खिचड़ा
9. बटर                            19. राइस 
10. सूरमा                        20. गुड  
यह सारी चीजें आप अनलिमिटेड खा सकते हैं।    


Royal Fine Dining - रॉयल फाइन डायनिंग

रॉयल फाइन डायनिंग रेस्तरां समृद्ध माहौल और अद्भुत आतिथ्य प्रदर्शित करता है। यहां पर भोजन करना ऐसा ही अनुभव होता है। क्योंकि यहां पर भोजन चांदी की डिश में परोसा जाता है। मेहमानों एक विशाल मेनू में से अपने पसंद का खाना मंगवा सकते हैं।अगर पर्यटक को पैसे खर्च करने में कोई आपत्ति नहीं है। वही रॉयल फाइन डाइनिंग का मजा ले सकता है।


Choupal - चौपाल

चौपाल का अर्थ होता है हब या फिर गांव में एक सभा स्थल जहां लोग भोजन या फिर नाश्ते के लिए साथ मिलकर सामूहिक भोजन करते हैं। चौपाल एक बहुव्यंजन रेस्तरां और रिज़ॉर्ट का एक हाउस भोजनालय है। चौपाल में बुफे के साथ ला कोर्ट के रूप में भोजन परोसा जाता है। यहां पर पर्यटन ओ को सामूहिक पारंपरिक चौपाल में पर्यटक बैठकर आराम करते हुए भोजन का आनंद ले सकते है। 


Aragosta Restaurant - अरागोस्टा रेस्तरां

अरागोस्टा मतलब कृपया खाओ होता है। अरागोस्टा रेस्तरां चोखी ढाणी का सबसे बड़ा रेस्तरां और रिसॉर्ट माना जाता है। एक बहु-व्यंजन रेस्तरां है। यहां स्थानीय मेनू के साथ उत्तर भारतीय चाइनीस कॉन्टिनेंटल और इटैलियन तक के सभी लाजवाब व्यंजन मिलते हैं। 


Bindola Restaurant - बिंदोला रेस्टोरेंट्स

बिंदोला रेस्टोरेंट्स यह एक बहु व्यंजन रेस्टोरेंट है जिससे गोलाकार में बनवाया गया है। इसकी की डिजाइन बहुत खूबसूरत लकड़ी की जटिल नक्काशी के साथ छत पर लालटेन और रेस्टोरेंट की दीवारें राजस्थानी मंदाना चित्रों के साथ बनाई हैं।बिंदोला रेस्टोरेंट्स भोजन के साथ साथ कला और स्थानीय विरासत के लिए प्रख्यात है।


Kesar Kyari Barbeque - केसर क्यारी बारबेक्यू

यहां आउटडोर रेस्टोरेंट शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों तरह का खाना परोसती है। केसर क्यारी बारबेक्यू के प्रसाद और उनके कुछ बेहतरीन व्यंजन होते हैं। खानाबदोश पर्यटन के पास ही खड़े रहते हुए मेहमानों की मांग पूरी करते हैं।
जो भी पर्यटक मांसाहारी के शौकीन है उनके लिए यह रेस्टोरेंट बेस्ट साबित हो सकता है।


Chaupad Jeeman Ghar - चौपड़ जमन घर

चौपड़ नाम पुराने खेल के आधार पर रखा गया है। इस खेल को शाही घराने मैं खेला जाता था। इस खेल को आज लूडो के नाम से पहचाना जाता है। खेल की तरह है मेहमानों को बिठाया जाता है।चौपड़ जीवन घर में परोसा जाने वाला भोजन विशिष्ट राजस्थानी थाली है। यहाँ मेहमानों को रॉयल्टी माना जाता है

इसके अलावा गोरबंद रेस्टोरा में भी जा सकते है।


• चोखी ढाणी गाँव घूमने का बेस्ट टाइम और लोकेशन-  Best time to visit and location of Chokhi Dhani Village Jaipur

अजमेर जयपुर मार्ग पर जयपुर शहर से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शांत माहौल में चोखी ढाणी नकली गांव बनवाया गया है जो राजस्थान की संस्कृति एवं रहन-सहन को दर्शाता है।
यहां पर घूमने की बात करें तो अक्टूबर से मार्च के बीच का सर्दियों का समय बेस्ट माना जाता है। वैसे तो पर्यटक साल में कभी भी आ सकते हैं। लेकिन मौसम थोड़ा गर्म होता है।


चोखी ढाणी जयपुर कैसे पहुंचें

जयपुर अजमेर रोड पर बाहरी इलाके में 20 किलोमीटर दूर स्थित चौकी धानी गांव तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छा विकल्प रोड मार्ग है। हवाई अड्डे से 12 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर स्थित है। जयपुर से चोखी ढाणी पहुंचने के लिए आपको टैक्सी या फिर कब के सहारे पहुंच सकते हैं। कैब ₹1200 राउंड ट्रिप शुल्क लेते हैं।

जयपुर शहर तक आप रोड मार्ग, रेलवे मार्ग, यहां फिर हवाई मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं क्योंकि यह शहर राजस्थान का मुख्य शहर के साथ-साथ देश के अन्य बड़े शहरों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।


Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने