Best Places To Visit Delhi In Hindi | दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह

Tourist Places Delhi In Hindi :- हिंदुस्तान का दिल यानी कि दिल वालों का शहर दिल्ली, यहां की हर गली का एक अपना अंदाज है, एक अपना फ्लेवर है और एक खास रंग भी है। दिल्ली मे घूमने के लिहाज से भारत में अच्छे स्थान वाली जगह मानी जाती है। दिल्ली शहेर देश की राजधानी होने के नाते इतिहास और आधुनिकता का केंद्र है। दिल्ली में मुगलों द्वारा बनाई गई इमारतों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। यहां पर देश के अन्य स्थान और जगहों और भारत के हर कोने से लोग आकर बसे हुए हैं। इसलिए दिल्ली खूबसूरत और विभिन्न रंगों के साथ अन्य विभिन्नता देखने को मिलती हैं। 

दिल्ली में देश के सभी व्यंजन आसानी से टेस्ट कर सकते हैं घूमने फिरने की बात करें तो यहां पर मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा पुराने किले गार्डन इत्यादि जगहों की भरमार है। दिल है एक ऐसी जगह है जहां पर हर तरह की संस्कृति का मिश्रण है और कोई भेदभाव नहीं है।

Dilhi Tourist Places
Dilhi Tourist place 

• दिल्ली में घूमने के मशहूर पर्यटन स्थल - Delhi ke Darshaniya Sthal In Hindi 

दिल्ली पर्यटन स्थल आपको एक ही स्थान पर हर धर्म की सैर करा देगी यहां पर हर साल देश विदेश से कहीं सारे पर्यटन अपनी छुट्टियां मनाने देश की राजधानी दिल्ली में पहुंचते हैं। दिल ही मैं आपको हर तरह के विभिन्न और विविध प्रकार के पर्यटन स्थल देखने को मिल जाएंगे। 

दिल्ली में परिवहन रुकना और खाना पीना बहुत ही आसानी से अवेलेबल है और यहां की संस्कृति सभ्यता प्राचीन समय से फेमस है। दिल्ली पर अलग-अलग राजाओं ने राज किया है इसीलिए दिल्ली के सभ्यता संस्कृति एवं आर्किटेक्चर में बहुत ही विभिन्नता देखने को मिलते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए पुराने एवं नए स्थान देख सकते हैं। इनमें से कुछ स्थान जो देश की शान है।

 राजस्थान के 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल >>


1. लाल किला दिल्ली की प्रसिद्ध जगह -  Famous Tourist Place In Delhi Red Fort In Hindi

यमुना नदी के किनारे पुरानी दिल्ली में मौजूद लाल किला मुगल वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बना सुंदर किला बनने में तकरीबन 9 साल का समय लगा था कड़ी मेहनत और लगन के साथ कारीगरो शिल्पकारो मजदूरों ने अद्भुत किले का निर्माण किया है। दिल्ली का प्रसिद्ध यह लाल किला देश-वदेश के यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
यहां बहुत से अलग-अलग तरह की जगहों का संगम है। किले और किले के अंदर कहीं सारे अद्भुत प्राचीन इमारत में मौजूद है जिसको लाल बलुआ पत्थर पर खूबसूरत रंग बिरंगी पत्थरों, हीरे, मोती, सोना, चांदी की शिल्पकारी और अद्भुत डिजाइन उकेरी गई है। शिल्पकारो, कारीगरों और मजदूरों ने इतनी महीनता से इसका हर कोना उकेरा है। यहां पर पर्यटक बहुत बड़े किले के अलावा दीवाने-ए-आम,दीवाने-ए-खास, हीरा महल, मुमताज महल, संग्रहालय, छत्ता बाजार, नककार खाना, मोती मस्जिद, रंग महल, जनानखाना, शाही हमाम, नैहर-ए-बहिश्त इत्यादि ऐतिहासिक एवं खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं लाल किला इतिहास का साक्षी है। शाम के वक्त यहाँ का लाईट व साउंड शो आपको बेहद पसंद आएगा। यह सबसे प्रसिद्ध दिल्ली पर्यटन स्थल है।
चोखी ढाणी जयपुर का मशहूर पर्यटन स्थल >>


2. इंडिया गेट - Delhi ka famous Paryatan sthal India Gate In Hindi 


इंडिया गेट राष्ट्रपति भवन के सामने सीध में दिल्ली राजपथ मार्ग पर बना हुआ है। प्रथम विश्व युद्ध और 3rd एंग्लो ऑफ गान युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में अंग्रेजों द्वारा यहां खूबसूरत गेट बनवाया गया है। इंडिया गेट पर ब्रिटिश और भारतीय शहीदों के नाम भी लिखा गया है। दिन रात और समय यहां पर जलती अमर जवान ज्योति उन वीरों की दास्तान बयां करती है। 
इंडिया गेट को पहले कभी "ऑल इंडिया गोवर वोर मेमोरियल" के नाम से भी जाना जाता था। आज इंडिया गेट एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है आसपास का बगीचा और नजदीक में राष्ट्रपति भवन को भी देख सकते हैं। शाम के समय यहां पर खूबसूरत लाइटिंग का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। 


 3. दिल्ली की ऐतिहासिक जगह कुतुब मीनार -Delhi Historical Place Qutub Minar

दिल्ली की आन बान और शान क़तुब मीनार
दुनिया का सबसे ऊंचा टावर है और दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा स्मारक है। इस टॉवर पर कुरान की आयतें ईरानी और हिंदू वास्तु कला से तराशा गया है। महरौली में स्थित इस स्मारक और नगर का निर्माण तकरीबन 1192 दिल्ली सल्तनत के स्थापक कुतुब उद-दीन-ऐबक द्वारा शुरू किया गया था। बाद में, टॉवर का निर्माण सदियों से विभिन्न शासकों द्वारा किया गया था। यह नगर और टावर ईरानी वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण है।
प्राचीन संरचना अद्भुत वास्तुकला, रासायनिक प्रयोग और निर्माण को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को  की विश्व विरासत स्थल में सूचीबद्ध  कुतुब मीनार महरौली को शामिल किया गया है। महरोली में पर्यटक कुतुब मीनार के अलावा कॉम्प्लेक्स में लौह स्तंभ, अलाई दरवाजा, अलाउद्दीन 
टॉम, मदरसा, ईलतुस्क मीश मकबरा, इसके अलावा हिंदू इस्लामिक कई सारे पौराणिक स्थान कुतुब भव्य महोत्सव आसपास की हरियाली देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।


4. दिल्ली की फेमस जगह हुमायूं का मकबरा - Delhi Ki Famous Jagah Humayun Tom In Hindi 

हुमायूं का मकबरा शताब्दियों के बाद भी अपनी सुंदरता बरकरार रखे हुए शान से खड़ा है। इस मकबरे का निर्माण हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ( हमीदा बानु ) ने करवाया था। लाल बलुआ पत्थर एवं सफेद संगमरमर से बना मुगल वास्तुकला का बेहतरीन स्मारक है। इसे जन्नत के बाग कहां जाता है। और भारत का पहला ऐसा मकबरा है जो "चारबाग शैली" में बना है। हुमायूं का मकबरा मुगल वास्तुकला का खूबसूरत और बेहतरीन कारीगरी नायाब नमूना जिसने भविष्य में ताजमहल को जन्म दिया है। 
हुमायूं का मकबरा चारों तरफ घांच के मैदान हरे-भरे गार्डन के बीचो बीच स्थित है और इसके आसपास हुमायूं के नजदीकी रिश्तेदारों एवं वंशजो की 150 जितने मकबरे मौजूद है। साथ ही ईशा का मकबरा दर्शनीय है। 1993 मैं इस इमारत समूह को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट में स्थान प्राप्त हुआ है। यह शानदार मकबरा विशाल अलंकृत मुगल गार्डन के बीच में स्थित है। इस पौराणिक स्थान को देखने के लिए देश-विदेश से कई सारे पर्यटन आते हैं। और कैमरे में इनकी यादें सजा कर यादगार बनाते हैं। 
भारत के न्यू पर्यटन स्थल की लिस्ट और संपूर्ण माहिती >>


5. अक्षरधाम मंदिर - Delhi Ka Mashhur Akshardham Mandir In Hindi 

नई दिल्ली यमुना नदी के किनारे स्थित अक्षरधाम मंदिर यानी कि स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े विशालकाय हिंदू मंदिरों में से एक है। यह स्वामीनारायण मंदिर आप को आश्चर्यचकित कर देगा। गुलाबी पत्थर और करारा मार्बल पर खूबसूरत फूलों, पशु, नर्तकी, संगीतकारो, अनुन्यायो, के साथ मंदिर में कई सारे हिंदु साहित्य, कलाकृतियों, संस्कृतियों, को मनमोहक अंदाज से दर्शाया और उकेरा गया है। स्वामीनारायण मंदिर वास्तु शास्त्र और पंच तू शास्त्र के अनुसार बना हुआ है।स्वामीनारायण मंदिर दिल्ली के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। इस मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत धरोहर में शामिल किया गया है।
इस कौमपलेक्स में अभिषेक मंडप, सहज आनंद वॉटर शो, थीम गार्डन और 3 ( Exhibition ) सहजानंद दर्शन नीलकंठ दर्शन और सांस्कृतिक दर्शन मुखिय है। इसके अलावा पर्यटक यहां पर वॉटर लाइट शो, गार्डन ऑफ इंडिया, कमल बाग, म्यूजिकल फाउंटेन शो इत्यादि दर्शनीय स्थल देख सकते हैं। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है शाम के समय इस मंदिर का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है।


6. छतरपुर मंदिर - Delhi ka Adbhut Mandir Chattarpur mandir

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर छतरपुर मंदिर दिल्ली के दक्षिण में स्थित यह मंदिरआध्यात्मिकता का प्रतीक है। यह मंदिर उत्तर भारत और दक्षिषिण भारत की कलाकृति मिक्स करके खूबसूरत नक्काशी ऊकेर के बनवाया गया है जो देखनेे में अलग और अद्भुत है। मुख्यत्वे यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर की स्थापना
अगर आपको भारत में विभिन कलाकृति वास्तुकला एवं अलग-अलग प्रकार के मंदिरों देखने हैं तो आप यहां पर घूमने आ सकते हैं। छतरपुर मंदिर तकरीबन 70 एकड़ में फैला बहुत खूबसूरत स्थान है। यहां पर शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमान जी, लक्ष्मी जी, बाबा नागपाल इत्यादि जगहों पर दर्शन कर सकते हैं।
छतरपुर मंदिर अपनी खूबसूरती और विविधता के कारण दिल्ली ही नहीं पूरे भारत में प्रख्यात है और दिल्ली का मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है।


7. दिल्ली का खूबसूरत इस्कॉन मंदिर - Iskcon Temple Delhi ki mashhur Jagah In Hindi 

नई दिल्ली में स्थित इस्कॉन मंदिर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी को समर्पित है। इस मंदिर का नाम "श्री श्री राधा पार्थ सारथी" है जिसे इस्कॉन मंदिर के नाम से भी पहचाना जाता है। यह मंदिर अपनी विशिष्ट शैली के लिए प्रख्यात है। तकरीबन 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से बना इस मंदिर को जन्माष्टमी के अवसर पर दुल्हन की तरह सजाया जाता है। इस्कॉन मंदिर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
इस्कॉन मंदिर सिर्फ आध्यात्मिकता का केंद्र ही नहीं बल के यहां पर म्यूजियम, रेस्टोरेंट्स, रोबोट शो, गिफ्ट शॉप, ऑडियो टूरिज्म, वेदिक म्यूजियम इत्यादि जगहों पर विजिट कर सकते हैं। यह मंदिर पूरे दिन खुला रहता है शाम के वक्त रंग बिरंगी लाइटों से सुशोभित इस मंदिर का नजारा अद्भुत और दर्शनीय होता है। इस मंदिर में छे बार आरती और पूजा पाठ का भी आयोजन होता है। इस मंदिर तक आप आसानी से पहुंच सकते हैं।


8. दिल्ली का प्रख्यात कमल मंदिर - Delhi ka Prakhyat Paryatan sthal Lotus Temple In Hindi 

नई दिल्ली में स्थित कमल मंदिर को बाहाई स्थल के नाम से भी पहचाना जाता है। क्योंकि इस मंदिर की स्थापना बाहाई समुदाय द्वारा की गई है। इसलिए इस मंदिर में हर धर्म के लोग जा सकते हैं। यह जगह उपासना का एक केंद्र है यहां पर एकदम शांत माहौल प्रार्थना और उपासना के लिए बेस्ट स्थान है। इसलिए इस मंदिर को कमल के आकार में बनवाया गया है। क्योंकि कमाल का फूल शांति एवं पवित्रता का प्रतीक है। कमल मंदिर मैं किसी भगवान की मूर्ति नहीं है क्योंकि माना जाता है कि उपासना करने के लिए किसी भगवान के नाम की जरूरत नहीं है। यह मंदिर नौ खूबसूरत तालाबों से घिरा है। हरे-भरे घास के मैदान और गार्डन के बीचो बीच बसा सफेद मार्बल से बना कमल मंदिर अत्यंत खूबसूरत प्रतीत होता है। इस मंदिर ने अब तक कई सारे आर्किटेक्चर अवार्ड प्राप्त किए हैं और 125 से ज्यादा अखबारों में प्रकाशित किया गया है। 


9. दिल्ली की फेमस जामा मस्जिद - Delhi ki famous Jama Masjid In Hindi 


जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है यह मस्जिद पुरानी दिल्ली में लाल किले से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर यह मस्जिद स्थित है। यह मस्जिद लाल बलवा पत्थर और सफेद संगमरमर से बनी हुई है और इस पर उकेरी गई कलाकृति मुस्लिम हिंदू और जैन आर्किटेक्चर का मिश्रण है जो इस मस्जिद को और भी खूबसूरत बनाती है। इस मंदिर में कई सारे पुरातात्विक वस्तुएं एवं एक कुरान रखी हुई कहां जाता है कि यह कुरान हीरन की खाल से बनी है। यह मस्जिद शाहजहां की बनाई हुई आखरी इमारत है इसके बाद शाहजहां ने कोई इमारत नहीं बनाई है। यहां एक समय पर 25000 नमाजी एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं। ईद पर लोगों के यहां पर भारी भीड़ उमड़ती है। पूरे साल इस खूबसूरत मस्जिद को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। मस्जिद मैं प्रवेश निशुल्क है। अगर आपको शॉपिंग का शौक है तो मस्जिद की सामने चांदनी चौक, मीना बाजार, दरीबा इत्यादि जगह से आप शॉपिंग कर सकते हैं।


10. नेशनल रेल म्यूजियम दिल्ली का खूबसूरत स्थल - National Rail Museum Delhi Ki Khubsurat Jagah In Hindi

नेशनल रेल म्यूजियम पुरानी रेल को विरासत के तौर पर यहां पर संभाल कर रखी हुई है। इस म्यूजियम में डीजल इंजन एवं स्टीम इंजन से चलने वाली रेल भी देखने को मिल जाएंगी। यहां आपको शाही रेलो की शेर के साथ कहीं सारी फेमस रेल का आनंद ले सकते हैं जैसे के माउंटेन रेल नीलगिरी रेल इत्यादि
यहां पर आप रेलवे गैलरी, कुछ रेलों के राइट्स, रेस्टोरेंट्स, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का आनंद भी ले सकते हैं। यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है। बच्चों के लिए स्थान सबसे उचित रहेगा। 
यहां पर मौजूद रेल गैलरी में आप रेलवे की संपूर्ण माहिती एवं तस्वीरें के साथ-साथ कार्यप्रणाली डेमो और बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


11. दिल्ली के पास हौज खास विलेज घूमने लायक जगह - Delhi Ke Pass Hauz khas Village Ghumne Layak Jagah In Hindi

हौज खास विलेज दक्षिण दिल्ली प्राकृतिक खूबसूरती की गोद में स्थित मध्यकाल समय से ही पहेचाना जाता है। हौज खास विलेज शहरी संस्कृति के अलावा रंगीन इस्लामिक वास्तुकला के अवशेष के देखने को मिलते हैं। हौज" यानी पानी का संग्रह, खास" यानी के रॉयल।  यहां पर पर्यटक पुराना किला, रॉयल तालाब, डियर पार्क, मदरसा, फिरोजशाह तुगलक का मकबरा, इत्यादि इस्लामिक इमारते देख सकते हैं।
हौज खास विलेज फेमस है अनगिनत कैफे, बार और पब के साथ अपने इलेक्ट्रिक नाइटलाइफ के लिए। हौज़ खास अब कई रेस्तरां, कला दीर्घाओं और बुटीक के साथ एक पॉश इलाके में बदल गया है जो स्थानीय लोगो और पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। कैफे, पब, रेस्तरां या बार हों, हौज खास विलेज हमेशा पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।


12.1 दिल्ली मैं घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है - Best Time To Visit Delhi In Hindi

वैसे तो देश की राजधानी दिल्ली में साल में कभी भी घूम सकते हैं। नई दिल्ली घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा है। दिल्ली में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है, तापमान 40 डिग्री तक चला जाता है इसलिए इस समय यहां आना उचित नहीं होता। मानसून के दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आती है, लेकिन बारिश से आपके दर्शनीय स्थलों की योजना में बाधा आ सकती है। इसलिए सर्दी - वसंत का मौसम दिल्ली जाने के लिए सबसे अच्छा महीना होता है। या फिर मॉनसून के तुरंत बाद का समय सबसे अच्छा माना जाता है। 


Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने