Top 10 Places To Visit In Rajashthan In Hindi | राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

Tourist Places In Rajeshthan In Hindi  :- राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जो तकरीबन 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ इस राज्य में ग्रेट इंडियन डेजर्ट थार रेगिस्तान द्वारा कवर है। राजस्थान में घूमने की दृष्टि से भारत का अद्भुत और सौंदर्य से भरा खूबसूरत प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह राज्य जितना बड़ा है उतनी ही बड़ी तादात में देश-विदेश के पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है। राजस्थान प्रख्यात है। यहां पे फैले रेगिस्तान, ऊंट की सवारी,  आलीशान ऐतिहासिक किल्लो, भव्य महेलो, हिल स्टेशन, प्लेसिस, वन्य जीव ईतीयादी घूमने लायक जगहों की भरमार है।

Rajashthan Tourist Places
Rajashthan 
राजस्थान भारतीय सभ्यता में सबसे पुराना होने की वजह से इस राज्य में कई सारे शाही राजा महाराजाओं का राज रहा है। इसीलिए राजस्थान मैं राजा महाराजाओं के भव्य महलों राजसी किलो की भरमार है। 

यह राज्य पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छा राज्य माना जाता है। राजस्थान मैं मिलो दूर फैले रेगिस्तान की सुनहरी रेत, रंग बिरंगी पोशाके, मीठी बोली, सुरीले लोकगीत, फागुन लोक नृत्य, यहां की फेमस रेगिस्तान में ऊंट सवारी, डेजर्ट सफारी ,प्राचीन परंपराओं और समृद्ध हस्तशिल्प वास्तु कला और कला के एक विशिष्ट शैली है जो राजस्थान को विश्व के सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध स्थानों में से एक अपनी पहेचान बनाती है।

 दिल्ली के मशहूर खूबसूरत पर्यटन स्थल >>


• राजस्थान के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Top 10 Places To Visit In Rajasthan In Hindi

राजस्थान में घूमने की 10 सबसे बेहतरीन खूबसूरत पर्यटन स्थल, वैसे तो राजस्थान मैं घूमने लायक कहीं सारे पर्यटन स्थल है लेकिन आज हम इस ब्लॉग में राजस्थान के टॉप टेन पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देंगे जिनमें से कुछ पुरानी तो कुछ मानव निर्मित खूबसूरत जगाहों और राजस्थान में ऊंट की सवारी की बात ही कुछ अलग है। राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू आज एक हनीमून डेस्टिनेशन है। 

1 • Jaipur City Rajeshthan Tourist Places - राजस्थान मैं घूमने की जगह जयपुर

जयपुर पिंक सिटी और गुलाबी शहेर के नाम से मशहूर जयपुर राजस्थान राज्य की खूबसूरत राजस्थानी और मुख्य पर्यटन स्थल है। जो अपने शाही किलो, महलोंओ, हवेलियों, प्राचीन इमारतें, होटलो के लिए देश विदेश में बहुत प्रसिद्ध है। जयपुर शहर के निर्माण में गुलाबी रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। सन् 1876 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ और वेल्स के राजकुमार crown prince एलबर्ट जयपुर आने वाले थे। उस समय जयपुर के महाराजा रामसिंह ने उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया था और उन्होंने पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था। जयपुर चारों ओर से दीवारों से घिरा हुआ है जिस में प्रवेश करने के लिए मुखिय 7 द्वार बनाए गए हैं।

साल 2008 में हुए कॉनडे नास्ट ट्रैवलर रीडर्स चॉइस सर्वे में जयपुर शहर को एशिया में यात्रा करने के सबसे अच्छे स्थलों में से सातवां स्थान दिया गया है। जयपुर में आप घूमने के लिए आते हैं तो यहां पर कई किले, स्मारक, मंदिरों, उद्यानों और संग्रहालय को देखने के लिए जा सकते हैं।


2 • Rajeshthan Tourist Attraction In  Jodhpur - राजस्थान में घूमने की जगह जोधपुर

जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तानी शहेर है। इस शहर की अनूठी विशेषता के कारण इस शहर को दो उपनाम मिले हैं सनसिटी और ब्लू सिटी, चमकीले धूप के मौसम के कारण इस शहेर को सन सिटी कहा जाता है और मेहरानगढ़ किले के आसपास मौजूद सभी घरों को ब्लू रंग से रंग वाया गया थे तब से इस शहर को ब्लू सिटी के नाम से भी पहचाना जाता है। जोधपुर शहर को भारत का सबसे बड़ा किला मेहरानगढ़ के इर्द-गिर्द बसाया गया है यहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

जोधपुर शहर राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर से तकरीबन 335 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 1459 मैं रात राठौड़ वंश के राजा राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की है। जोधपुर राजस्थान के मध्य में स्थित होने की वजह से इस शहर को "राजस्थान का दिल" भी कहा जाता है। सूर्य की नगरी (Sun City) जोधपुर को Most Extra Ordinary Places Of The World की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। 


3 • राजस्थान का आकर्षण जैसलमेर – Rajasthan Ka Akarshan Jaisalmer In Hindi

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी थार रेगिस्तान के बीचो-बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। जैसलमेर शहेर की स्थापना राजा जैसल 1156 की थी। तब से लेकर भारत स्वतंत्र होने तक जैसल राजा ने शासन किया था। यह शहर मुस्लिम मुगल और अंग्रेजों के हाथ नहीं लगा था। तकरीबन 800 साल तक इस शहर पर एक ही घर की सत्ता रही थी जो अपने आप में एक गौरवशाली बात है। यदुवंशी भाटी रावल जैसल ने त्रिकूट पहाड़ी पर किले का निर्माण करवाया था इस वजह से इस शहर का नाम जैसलमेर पड़ा। जैसलमेर को हवेलियों का शहर राजस्थान का अंडमान गोल्डन सिटी राजस्थान के गुलाब के नाम से भी जाना जाता है।
जैसलमेर जयपुर शहर से तकरीबन 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जोधपुर से 280 किलोमीटर दूर है।


4 • राजस्थान का सबसे सुंदर शहर उदयपुर – Rajasthan Ki Sabse Sundar Jagah Udaipur In Hindi

उदयपुर यानी के राजस्थान का मेवाड़ झीलो के शहेर उदयपुर प्रख्यात है अपने झीलो और महलों के लिए उदयपुर को भारत का सबसे रोमांटिक शहर की कहां जाता है। पिछला झील के किनारे बसा उदयपुर राजस्थान का कश्मीर, पूर्व का वेनिस और पहाड़ों का शहर के नाम से जाना जाता है। सन् 1559 में उदयपुर शहेर की स्थापना महाराजा उदयसिंह जी द्वारा की गई थी। उदयपुर सैलानियों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है जो झीलों के तट पर बसा होने के कारण बाग बगीचों और संगमरमर से बने महल और हवेलियों के कारण उदयपुर की खूबसूरती और रोमांटिक मौसम कपल और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
शूटिंग के लिए उदयपुर शहर को बेस्ट पैलेस माना जाता है। यहां पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, वेंडीग, सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन स्थान है। उदयपुर अपनी अद्भुत सुंदरता के कारण 2009 मैं "ट्रैवल प्लस लिजर मैगज़ीन" द्वारा दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर घोषित किया गया है। 

5 • राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल बीकानेर - Rajasthan Ka Pramukh Prayatan Sthal Bikaner In Hindi

बीकानेर शहर की स्थापना राजपूत राजा बीकाजी ने 1488 मैं की थी। बीकानेर शहर के संस्कृति सिंधु घाटी सभ्यता की संस्कृति जितनी पुरानी मानी जाती है। बीकानेर राजस्थान के प्राचीन सबसे बड़े शहरों में से एक गिना जाता है बीकानेर राजस्थान के उत्तर पश्चिम में बसा चौथा सबसे बड़ा शहर है। और बीकानेर एक ऐसा शहर है जहां जैसलमेर के बाद सबसे ज्यादा ऊंट यहींं पाए जाते हैं।

Camel Festival के कारण बीकानेर दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। जिसका आनंद लेने देश के विभिन्न स्थानों के अलावा विदेशी सैलानी भी इसका आनंद लेने जरूर आते हैं। इस मेले का आयोजन हर साल के जनवरी माह में किया जाता है। बीकानेर भी राजस्थान के बेस्ट शूटिंग प्लेस में से एक है।


6 • राजस्थान के धार्मिक स्थल पुष्कर - Pushkar Rajasthan Ke Dharmik Sthal In Hindi

पुष्कर शहर प्रख्यात है यहां पर लगने वाले पुष्कर मेलो, त्योहारों, पवित्र और धार्मिक स्थलों के लिए। पुष्कर अजमेर जिले में स्थित है। पुरे विश्व में एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर पुष्कर में है। मंदिर के पास ही 52 घाट हैं जिसमे ब्रह्म घाट प्रमुख है। यदि आप होली के समय पुष्कर आते हैं तो होली का भरपूर आनंद ले सकते हैं होली का आयोजन एक अलग अंदाज़ में किया जाता है जिसमे बहुत से पर्यटक शामिल होते हैं।


7 • राजस्थान के धार्मिक पर्यटन स्थल अजमेर -  Rajasthan Ke Dharmik Paryatan Sthal Ajmer In Hindi

अरावली पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा अजमेर शहेर प्रख्यात है यहां पर मौजूद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह और अपने पुराने ऐतिहासिक इमारतों के लिए। इस शहर को चौहान वंश के शासक अजय राजा चौहान ने बसाया था। या शहर का नाम "अजयमेर" रखा गया था। यह शहर जयपुर से तकरीबन 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।अजमेर पूरे विश्व में अपनी पवित्रता और धार्मिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर को भारत का मक्का मदिना भी कहा जाता है। 


8 • राजस्थान की सबसे सुंदर जगह माउंट आबू - Rajasthan Ki Sabse Sundar Jagah Mount Abu In Hindi

माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिल्ले में स्थित उदयपुर से 185 किलोमीटर दूर हरी-भरी पहाड़ियों के बीच में बसा एक खूबसूरत हिलस्टेशन है। माउंट आबू  राजस्थान का एकमात्र लौता हिल स्टेशन है। जो अरावली पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माउंट आबू  राजस्थान और गुजरात के साथ सीमा साझा करता है। इसीलिए माउंट आबू में ज्यादातर मंदिर गुजरात शैली में बने है।

माउंट आबू अरावली पर्वत श्रेणी में सर्वोच्च शिखर  माउंट आबू जैन अनुयायियों का प्रमुख धर्म स्थान है जो दक्षिण में स्थित ऊंची-ऊंची पहाड़ियों मैं बसरा ए हिल स्टेशन अपने ठंडे मौसम और हरी-भरी हरियाली के लिए देश भर में जाना जाता है। माउंट आबू पश्चिमी घाट के वर्षा वन जंगल और पहाड़ों के बीच में बसा एक हिल स्टेशन है। पुराने समय में राजा महाराजा और अंग्रेजों का पसंदीदा प्राकृतिक पर्यटन स्थल माउंट आबू वर्तमान समय में देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है आज  राजस्थान का यह स्थान बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशंस के लिए प्रख्यात है।

माउंट आबू अपने पौराणिक इतिहास, प्राचीन पुरातात्विक स्थानों और यहां का अद्भुत मौसम के कारण माउंट आबू राजस्थान के पर्यटन आकर्षणों में सबसे आगे है। यहां पर अधिकांश सैलानियों गर्मियों के मौसम में और वर्षाऋतु के दौरान यहां पर प्रतिवर्ष हजारों सैलानी और भक्तों की भीड़ रहती है।


9 • राजस्थान के दर्शनीय स्थल चित्तौड़गढ़ -Rajasthan Ke Darshaniya Sthan Chittorgarh In Hindi

चित्तौड़गढ़ शहर का इतिहास भी काफी प्राचीन है। चित्तौड़गढ़ प्रख्यात है यहां पर मौजूद चित्तौड़गढ़ किले के लिए, इस किले का निर्माण सिसोदिया के राजा बप्पा रावल ने किया था। यह किला भारत का सबसे बड़ा किला है जो 2.8 किलोमीटर वर्ग क्षेत्रफल में फैला है। समुद्र तल से तकरीबन 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। 

चित्तौड़गढ़ का किला आठवीं सदी में मेवाड़ की राजधानी बना था। ग्रेट राजा महाराणा प्रताप का जन्म भी किस किले पर हुआ तो वही संत मीराबाई का जन्म भी इसी किले पर हुआ था। 

10 • राजस्थान के पर्यटन स्थल सवाई माधोपुर- Rajasthan Paryatan Ke Sthal Sawai Madhopur In Hindi

रणथंबोर उत्तर भारत का प्राकृतिक परिपूर्ण और काफी प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है जो स्थित है सवाई माधोपुर जिले मैं स्थित है। रणथंबोर नेशनल पार्क जयपुर शहर से तकरीबन 130 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। यह नेशनल पार्क खासकर रॉयल बेंगल टाइगर के लिए प्रख्यात है। रणथंबोर नेशनल पार्क भारत स्वतंत्र होने तक राजस्थान राजाओं की शिकार की जगह हुआ करते थी। सन 1973 को इससे टाइगर रिजर्व का दर्जा हासिल हुआ है। 1980 मैं केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया है। रणथंबोर नेशनल पार्क में बाघ, काले हिरण, पैंगोलिन, नीले गले वाले नेवले, और टेंडवा इत्यादि जानवर देख सकते हैं। 

रणथंबोर का किला यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस किले का निर्माण 10 वीं सदी में चौहान वंशज के राजपूत राजा सपल्क्ष्क्ष ने करवाया था।

रणथंबोर नेशनल पार्क नक्शा - Ranthambor netional park map

Google source




आपको यह पोस्ट भी पसंद आ सकती है।

                      ⬇⬇⬇

1:- खूबसूरत नुब्रा वैली घूमने की जानकारी >>

2 :- भारत के न्यू आकर्षित पर्यटन स्थल >>






Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने