Shillong Tourist Place In Hindi :- मेघालय के मुख्य पर्यटन स्थलो में से एक शिलांग अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मेघालय राज्य का सुंदर शहेर और राजधानी है। शिलांग शहर समुद्र तल से तकरीबन 1,493 की ऊंचाई पर स्थित बहुत खूबसूरत ब्रह्मपुत्र नदी और पूर्व की खासी पहाड़ीयो शिलांग शहर को प्राकृतिक सौंदर्य मैं समेटे रखता है।
![]() |
शिलांग शहर का नाम एक शक्तिशाली देवता यू साइलोंग (U-Shyllong) के नाम पर से रखा गया है। शिलांग को झीलों का शहर और शिलांग हिल स्टेशन को बादलों का निवास स्थान कहां जाता है। यहां के हरे भरे खूबसूरत पहाड़ों के वजह से शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
शिलांग शहर मेघालय की राजधानी और 1 बड़ा शहर होने की वजह से ज्यादातर पर्यटन इस शहर से ही अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। यहां का मुख्य मार्केट पुलिस बाजार है पुलिस बाजार में सभी सुविधाएं मिल जाएगी क्योंकि यहां पर रुकना खाना पीना और अन्य पर्यटन स्थल घूमने के लिए परिवहन सेवाएं के लिए बस टैक्सी स्कूटी बाइक इत्यादि व्हीकल मैं सवारी कर सकते है।
मेघालय पर्यटन स्थल टूर पैकेजिंग और खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने के लिए मेघालय मे चेरापूंजी और शिलॉन्ग मेघालय के मुख्य पर्यटन स्पोर्ट है।
• शिलांग (शिलॉन्ग) के मशहूर पर्यटन स्थल -Shillong Tourist place In Hindi
• शिलांग पीक सुंदर डेस्टिनेशन - Shillong Peak Tourist place
शिलांग पीक पर्यटन स्थल को शिलांग पॉइंट व्यू और laitkor peak नाम से भी जाना जाता है। शिलांग प्वाइंट व्यू शिलांग शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक बड़ी पहाड़ी है। जो शिलांग शहर से तकरीबन 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह पहाड़ी समुद्र तल सेेे तकरीबन 6,447 फिट जितनी ऊंचाई पर स्थित है। शिलांग का यह पर्यटन स्थल कोहरा से घिरा रहता है यहां से पूरे शिलांग शहर का नजारा देख सकते हैं।
चोटी के ऊपर तो बड़े-बड़े टावर लगवाने की है ताकि पर्यटन इस क्षेत्र का अद्भुत नजारा देख सकें, 1 एक टावर व्यू प्वाइंट के रूप में काम करता है और दूसरे टावर में टेलिस्कोप लगवाया गया है मैग्नीफाइड व्यू के लिए। यहां का खूबसूरत नजारा पिक झरना ओर दूरबीन के सहारे पर्यटन पंछी एवं शिलांग शहर का अद्भुत नजारा देखने का आनंद उठा सकता है।
इस चोटी पर पर्यटन वीडियोग्राफी फोटोग्राफी और यहां की खासी जनजाति कम्युनिटी के परवेश (कपड़े) फोटोग्राफी करके एक यादगार लम्हा साथ ले जा सकते हैं।
चोटी के ऊपर पहुंचने पर खूबसूरत नजारे के साथ सुहाना मौसम और ठंडी हवा और शांत माहौल पर्यटन को अपनी और आकर्षित करते हैं। यह क्षेत्र भारतीय बेस कैंप के देख रेख तहेत आता है इसलिए पर्यटन यहां पर आईडी प्रूफ के बगैर प्रवेश नहींं मिल सकता है
• उम्मीएम लैक शिलांग का मशहूर पर्यटन स्थल - Umiam Lake Tourist place
उमियाम लेक (बारापानी लेक) यह झील अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मानव निर्मित झील है। जो शिलांग सिटी से 15 किलोमीटर और गुवाहाटी से तकरीबन 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक हरे भरे पेड़ों से घिरा यह झील तकरीबन 120 qs.km में फैला है। इस झील का निर्माण पावर प्रोजेक्ट के तहत डैम बनाकर किया गया है। जो एक अद्भुत नजारा पेश करता है।
इस झील में पर्यटन वॉटर स्पोर्ट के कई सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। कयाकिंग, वॉटर साइकिलिंग, शूटिंग, वोटिंग, स्पीड वोटिंग, पेंडल बोटिंग, फोटोग्राफी इत्यादि एक्टिविटीज कर सकते हैं।
पर्यटन यहां पर घूमने हर वक्त जा सकते हैं लेकिन यहां के वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का आनंद लेने के लिए सुबह 9:00 से शाम के 5:00 बजे तक का टाइम है। स्पोर्ट्स एक्टिविटीज की टिकट फीस कुछ इस तरह से है।
पैनल बोट, कायक, canoe (डोगी) 30 मिनट NRI -RS 20 रुपीस में और:- स्कीइंग(200), स्कूटर(50), नदी की बस(50), इसके अलावा, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी जैसी इत्यादि एक्टिविटीज कर सकते हैं।
• मावलिननांग गांव टूरिस्ट अट्रैक्शन स्थल - Mawylonng village tourist attraction
शिलांग शहर से तकरीबन 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एशिया का सबसे स्वच्छ गांव स्थित है। मेघालय राज्य के मावलिननांग गांव को वर्ष 2003 में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव का खिताब हासिल हुआ है। इस गांव को गॉड्स ओन गार्डन के नाम से जाना जाता है।
मावलिननांग गांव में तकरीबन 95 जितने खूबसूरत मकान है। सभी घरो के आगन मै खूबसूरत बगीचे और हर चौराहे पर बांस के कूड़ेदान देखने को मिलेगे। यहां के खासी जनजाति के लोग व्यवहारिक और पर्यटन वेलकम के लिए बहुत अच्छे है।
मावलिननांग गांव के सभी लोग मुख्य कृषि पर आत्मनिर्भर हैं। इस गांव में सबसे ज्यादा सुपारी की खेती होती है फिर भी इस गांव का साक्षरता दर 100% है। मावलिननांग गांव में ज्यादातर लोग इंग्लिश में बोलते हैं, हिंदी भी जानते हैं। 2021 मैं भी मेघालय राज्य का मावलिननांग गांव क्लीनेस्ट विलेज इन इंडिया के नाम से पहेचाना जाना जाता हैं।
• एलिफेंट वॉटरफॉल्स( झरना ) शिलांग टूरिस्ट अट्रैक्शन पर्यटन स्थल - Elephant waterfalls
एलीफैंट वॉटरफॉल शिलांग शहर से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक खूबसूरत 3 मीठे पानी के झरने की एक श्रृंखला है। प्राकृतिक खूबसूरती केेे बैकग्राउंड में पर्यटक वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कर सकते हैं।
यहां पर पर्यटन स्विमिंग नहीं कर सकते हैं।
• मज्झिमुबिन गुफा मौसिनराम पर्यटन स्थल - Mawjymbuin Caves Mawsynram
मौसिनराम गांव और गुफाएं मेघालय राज्य के अत्यंत खूबसूरत खासी हिल की पूर्व में स्थित है। यह गांव चेरापूंजी से तकरीबन 15 किलोमीटर और शिलांग से 60 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है मौसिनराम गुफा भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
मौसिनराम गुफा प्राकृतिक सौंदर्य के साथ एक धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां पर प्राकृतिक स्वयंभू शिवलिंग का निर्माण हुआ है। शिवलिंग के ऊपर छत से पानी टपक कर अपने आप जलअभिषेक होता रहता है। गुफा से थोड़ी दूरी पर खूबसूरत प्राकृतिक झरना पर्यटन को अपनी ओर आकर्षित करता है।
मज्झिमुबिन गुफा की बहुत बड़ी है जिसकी ऊंचाई तकरीबन 209 मीटर है। किस क्षेत्र को मेघालय का केदारनाथ की कहां जाता है। इस गांव में विश्व की सबसे ज्यादा बारिश होती है।
• वर्ल्डस लेक शिलांग पर्यटन स्थल - Word's Lake Shillong Tourist Place
Word's lake शिलांग शहर के हदई (सेंट्रल) में स्थित एक बहुत बड़ी खूबसूरत मानव निर्मित झील है। यह झील आसाम राज्य के चीफ मिनिस्टर सर विलियम वर्ड्स द्वारा इस झील की आधारशिला रखी गई थी। इस के बाद कर्नल हॉप्स किंग संपूर्ण झील का काम किया था और यहां झील कंप्लेंट की थी।
शिलांग के अन्य पर्यटन स्थल
• Dawki River Shillong tourist place
• Laitlum Canyons Tourist attraction
• Golf Course Shillong tourist attraction
• Don Bosco Centre for indigenous Culture
• मेघालय कैसे पहुंचे - How To Reach In Meghalaya
• By plane :- मेघालय मैं खुद का कोई हवाई अड्डा नहीं है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट गुवाहाटी में स्थित है जो मेघालय की राजधानी शिलांग से तकरीबन 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुवाहाटी से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। जो गुवाहाटी से शिलांग मात्रा आधे घंटे में पहुंचा सकते हैं। और गुवाहाटी से तुरा एक घंटे में पहुंचा देते हैं।
• By Road :- मेघालय राज्य तक पहुंचने के लिए अन्य राज्यों के साथ सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जो देश के अन्य बड़े शहरों से जोड़ता है। पूरे राज्य में सड़कों का एक बहुत बड़ा जाल बिछाया आया हुआ है। मेघालय का राष्ट्रीय राजमार्ग 40 और मौसम में इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त है।
• By Train :- मेघालय में ट्रेन द्वारा पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी जंक्शन गुवाहाटी में स्थित है। क्योंकि मेघालय में कोई रेेल सेवा नहीं है।