Spiti Valley Tourist Places In Hindi

Spiti Valley Tourist Places In Hindi: हिमालय की गोद में बसी स्पीति घाटी असीम, अद्भुत, निर्जन, और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हिमाचल प्रदेश का यह क्षेत्र समुद्र तल से तकरीबन 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक ठंडा रेगिस्तान है। स्पीति घाटी को " द मिडिल लैंड " के नाम से भी पहचाना जाता है। क्योंकि स्पीति वैली यह क्षेत्र भारत और तिब्बत को अलग करता है।

Spiti Valley in Hindi
Spiti Valley 

स्पीति वैली देश के सबसे ठंडे रेगिस्तान और अत्यंत खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की रंग बिरंगी पहाड़िया, घुमावदार सड़कें, नदिया, झरने, बर्फ से घिरे पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरत घाटिया देश विदेश के पर्यटन को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा स्पीति वैली में विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस, एशिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित ब्रिज, विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित गांव, भारत और पूरे विश्व का हाईएस्ट पेट्रोल पंप, दर्रा इत्यादि देश विदेश में प्रख्यात है। 

स्पीति वैली बहुत ही कम आबादी वाला क्षेत्र है। यहां के खूबसूरत वादियों में बसे छोटे-छोटे गांव और यहां का कल्चर इस क्षेत्र की अपनी पहचान है। स्पीति वैली एडवेंचर के शौकीन और ट्रैकिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है यह स्थान को मिनी लद्दाख के नाम से भी जाना जाता है। 

स्पीति वैली में कई सारे एडवेंचर ट्रैक मौजूद है जहां से पर्यटन अलग-अलग विभिन्न चोटियाे तक पहुंच सकते हैं। ऊपर पहुंचने के बाद हिमालय पर्वत के अद्भुत दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर किब्बर से चिचुम तक की पहाड़ी रोपवे एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। जिसमें सवार होकर यहां की अद्भुत वादियों का नजारा देखने का आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली के मशहूर एवं खूबसूरत पर्यटन स्थल >>


• Key monastery Spiti Valley Tourist Attraction - काई मोनेस्ट्री (की गोम्पा) दर्शनीय स्थान स्पीति घाटी

की मॉनेस्ट्री के स्पीति नदी नजदीक किब्बर गांव स्थित है। की गुंपा इस घाटी का सबसे बड़ा तिब्बती मठ है। यह मठ अत्यंत खूबसूरत  एक पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। जो समुद्र तल से तकरीबन 13,500 फिट (4,166 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। इस मठ की स्थापना 11वीं शताब्दी में  की गई है  यह मठ  1000 साल पुराना है। 

जिस में आज भी पुरानी बुद्ध स्क्रोल और पेंटिंग है इस दर्शनीय स्थान के आंगन से पर्यटन स्पीति वैली का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। की मॉनेस्ट्री स्पीति घाटी की पहचान है। की मॉनेस्ट्री में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, नन और लामा इस मठ में धार्मिक बौद्ध शिक्षा प्राप्त करने के लिए रहते हैं। 

अगर कोई पर्यटन यहां पर नाइट रुक ना चाहे  तो वो यहां पर रुक सकता है। तकरीबन ₹200 में एक नाइट एक व्यक्ति के  शाम के भोजन के साथ रह सकते हैं। यहां पर शाम का भोजन की मॉनेस्ट्री के लामा के हिसाब से मिलता है।  

पर्यटन यहां पर लेपर्ड स्नो को देखने का आनंद ले सकते हैं।

यहां से थोड़ी दूरी पर स्थित है चिचम ब्रिज (chicham Bridge ) यह ब्रिज एशिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सस्पेंशंस ( झूलता )ब्रिज है। यह ब्रिज समुद्र तल से तकरीबन 13596 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ब्रिज किब्बर गांव और चिचम गांव के बीच में एक बहुत बड़ी खाए के ऊपर बनवाया गया यह ब्रिज दोनों गांव को जोड़ने का काम करता है। यह ब्रिज अत्यंत खूबसूरत जगह और खाए के ऊपर बनवाया गया है यह ब्रिज बहुत ही खूबसूरत है। 

Key monestry spiti Valley
Key monestry 

• Kaza City Tourist Destination - काजा शहेर स्पीति वैली का आकर्षित पर्यटन स्थल

काजा स्पीति वैली का अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्पीति नदी के किनारे बसा काजा शहर स्पीति वैली का हेड क्वार्टर (मुख्यालय) है। काजा शहर समुद्र तल से तकरीबन 3660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काजा शहर में इंडिया और विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित पेट्रोल पंप मौजूद है। 

काजा शहेर मे मोजुद काजा मॉनेस्ट्री अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर धार्मिक पर्यटन स्थल है।

स्पीति वैली में मोबाइल नेटवर्क की बात करें तो केवल बीएसएनल BSNL और एमटीएनएल  मोबाइल नेटवर्क ही काम करता है ओ भी कुछ जगहों पर ही काम करता है। 


• Chandratal lake Best Tourist Places In Spiti Valley - चंद्रताल झील स्पीति घाटी का  खूबसूरत पर्यटन स्थल 

चंद्रताल झील अत्यंत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। चंद्रताल झील रंग बिरंगी पहाड़ों से घिरा हुआ एक बहुत बड़ा मीठे पानी का  झील है। यहां झील तकरीबन लंबाई 1 किलो मीटर चौड़ाई आधा किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। यह झील हर घंटे अपना रंग बदलता है। चंद्रताल लेक को "द मून लेक" के नाम से भी जाना जाता है। यहां झील समुद्र तल से तकरीबन (14,100ft) 4270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत की सबसे खूबसूरत झीलो में से एक है। यह झील अर्धचंद्राकार मैं है इसीलिए इस झील को चंद्रताल झील नाम मिला है।
चंद्रताल झील बारालाचा ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक खूबसूरत ट्रैक है जो बर्फ से ढके पहाड़ों, चट्टानी दर्रा, नदिया, हरे भरे घास के मैदान से होकर गुजरता है। चंद्रताल झील की ट्रैकिंग आयोजन जून और अक्टूबर में होता है। मॉनसून में नदी और झील मैं पानी का स्तर ज्यादाा होने की वजह से यात्रा में बाधा आ सकती है।
चंद्रताल झील तिब्बती व्यापारियों के लिए स्पीति धाटी और कुल्लू घाटी की यात्रा के समय यह झील अस्थायी निवास के रूप में काम करती है। मनाली से चंद्रताल लेक की दूरी तकरीबन 130 किलोमीटर जितना है। 
चंद्रताल झील एक आधिकारिक  शिविर  पर्यटन स्थल है। जहां पर पर्यटन प्रकृति की गोद में रात गुजारने के लिए। यहां पर नाइट स्टे और कैंपिंग के लिए स्टैंड यहां पर मिल जाएगे। कैंपिंग और यात्रा के दौरान स्पीति के व्यंजनों में एक दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है। स्पीति वैली में तिब्बती भोजन काफी प्रसिद्ध है यहां पर उत्तर भारतीय भोजन के साथ इजराइली भोजन का आनंद भी ले सकते है।
स्पीति वैली की फेमस थूकपा, बटर टी, चांग, इसके अलावा चाय नींबू, अदरक, फुदीना, शहद के गार्निश प्रसिद्ध है। चंद्र ताल जेल घूमने का सबसे बेस्ट समय जुलाई-अगस्त का माना जाता है क्योंकि इस समय स्नोफॉल थोड़ी कम होते हैं।


Pin Valley Netional Park Bueatyfull Tourist Attraction Spiti Valley In Hindi - पिन वैली नेशनल पार्क स्पीति घाटी का खूबसूरत स्थान

स्पीति वैली में स्थित पिन वैली नेशनल पार्क स्पीति घाटी का अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है। इस नेशनल पार्क की स्थापना सन् 1987 में हुई थी। पिन वैली नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश का एकलौता ऐसा पार्क है जो ठंडे रेगिस्तान में बहुत बड़े क्षेत्र में फैला एक खूबसूरत नेशनल पार्क है। 

यह नेशनल पार्क मुख्यत वे लुप्तप्राय प्राणी हिम तेंदुए के लिए जाना जाता है। उसके अलावा इस नेशनल पार्क में चुकोर, गोल्डन ईगल, हिमालयन याक, नौ सिकवा, लाल लोमड़ी, इत्यादि जंगली जनावर देख सकते हैं।

पिन वैली नेशनल पार्क में 400 से अधिक पौधे और वनस्पति पाए जाते हैं। इस नेशनल पार्क में पर्यटन को घूमने और यात्रा के लिए परमिशन लेनी पड़ेगी


• Kunzum La Pass Tourist Places In Spiti Valley - कुंजुम दर्रा स्पीति वैली पर्यटन स्थल  

कुंजुम दर्रा चंद्रताल झील से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  बड़े बर्फीले पहाड़ों से घिरा अत्यंत खूबसूरत भारत का सबसे ऊँचा मोटरेबल माउंटेन पांसो में से एक है। कुंजुम दर्रा को यहां केेेे स्थानीय निवासी लोग कुंझुम ला (Kunzum La) के नाम से भी पुकारते हैं। 

यह दर्रा समुद्र तल से तकरीबन 4550 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक सुंदर पास है। यहां पास कुल्लू और लाहौल स्पीति घाटी के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। हिमालय की गोद में बसा कुंजुम दर्रा अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां से खूबसूरत चंद्रताल झील के लिए ट्रैक 15 किलोमीटर की दूरी का है और इस पास से मनाली की दूरी तकरीबन 120 किलोमीटर की है। 


• Dhankar Monestry And Dhankar lake Tourist Attraction In Spiti Valley - धनकर मठ और खूबसूरत धनकर झील  स्पीति घाटी घूमने लायक स्थान

Dhankar monestry
Dhankar Monestry 
धनकर मठ अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर धार्मिक महत्व के साथ स्पीति वैली का एक विभिन्न पर्यटन स्थल है। धनकर मठ समुद्रतल से तकरीब 12,770 फीट की ऊंचाई पर स्थित लाहौल स्पीति वैली में लुप्तप्राय समारको मैं से एक है। क्योंकि यह मठ एक बड़ी खड़ीचट्टान के ऊपर बना हुआ है और यह स्मारक अविश्वसनीय रूप झुका हुआ है। यह मठ बौद्ध का धार्मिक स्थल के साथ स्पीति वैली का खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है।

धनकर मठ धार्मिक महत्व के साथ बहुत ही खूबसूरत है। इस मठ के आंगन से पर्यटन स्पीति वैली का खूबसूरत नजारा, शिचिलिंग का गाँव, स्पीति नदी और पिन नदी का प्राकृतिक संगम का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।


• Tabo Village Best Tourist Attraction In Spiti Valley ( tabo monastery ) 

ताबो गांव रिकाेंग पिओ के रास्ते में पड़ता है। इस गांव में भारत और हिमालय का प्राचीन ताबो मॉनेस्ट्री(मठ)है। यह मॉनेस्ट्री इस क्षेत्र में स्थित सभी मोनेस्ट्री में अलग है। यह मठ  अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत और सौंदर्य से भरपूर बौद्धिक धार्मिक स्थल है और यह समृद्ध विरासत स्थल बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पूजनीय है। ताबो मठ तिब्बत मैं थोलिंग गोम्पा के बाद दूसरे स्थान पर है। 

Tabo Village spiti Valley
Tabo Village 
इस मॉनेस्ट्री को हिमालय की अजंता भी कहा जाता है। क्योंकि इस मठ की दीवारों पर अजंता एलोरा गुफा की तराह इस मठ की दीवारों पर खूबसूरत आकर्षित भित्ति चित्र और प्राचीन चित्र बने हुए हैं। हजारों सालों के बाद आज भी बहुत खूबसूरत और महत्वपूर्ण है। ताबो गांव में 2 मठ है एक पुराना और दूसरा न्यू है

इस मठ के प्रांगण से पर्यटन खूबसूरत स्पीति वैली का नजारा देखने का आनंद ले सकते हैं। यह मठ बौद्ध समुदाय के लिए एक अनमोल खजाना है। इस मठ के परिसर में 23 स्तूप, 9 मंदिर, 4 स्तूप, नान कक्ष, बौद्ध कक्ष, बौद्ध स्क्रोल, 50 चित्र का अनमोल  संग्रह है। इस मठ से थोड़ी दूरी पर पुरानी गुफाएं मौजूद है जहां पर कई सालों पहले बौद्ध भिक्षुऔ इस एशियंट गुफा में ध्यान लगाते थे।

ताबो मठ मैं पर्यटन के लिए दर्शन करने का समय सुबह 6:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक का है। यहां पर घूमने का बेस्ट समय मई से लेकर अक्टूबर तक का माना जाता है क्योंकि इस समय औसतन तापमान 2 डिग्री से लेकर 30 डिग्री तक रहता है।


• Best time to visit in spiti Valley - स्पीति घाटी मैं घूमने का सही समय

स्पीति वैली घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम होता है। क्योंकि यहां क्षेत्र  हिमालय की गोद में बसा है। जब भारत के बाकी हिस्सों में तेज गर्मी होते हैं उस समय स्पीति वैली का तापमान तकरीबन 0 से 15 डिग्री सेल्सियस तक होता है। 

स्पीति वैली में सर्दिया बहुत तेज होते हैं और स्नोफॉल भी (बर्फबारी) काफी मात्रा में होती है। मॉनसून के सीजन में लगातार भारी वर्षा क्या वजह से भूस्खलन और फिसलन भरी सड़क के पर्यटन को यात्रा पूरी तरह से खराब कर सकते हैं।

इसीलिए स्पीति वैली में घूमने का सबसे बेस्ट समय गर्मियों का मौसम माना जाता है। सर्दी का मौसम और मॉनसून का मौसम मैं यहां पर घूमना मुश्किल भरा है।


• स्पीति वैली कैसे पहुंचे - How To Reach In Spiti Valley 

लाहौल और स्पीति वैली पहुंचने का मुख्यतवे दो मार्ग है। दोनों मार्ग प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर और खूबसूरत है। इस रास्ते पर सफर करना हर किसी का सपना होता है। 1  पहला मार्ग शिमला से कन्नूर मार्ग पूरे साल परिवहन कर सकते हैं। 2 दूसरा मार्ग स्पीति वैली को रोहतांग पास कुंजुुम दर्रा से कुल्लू को अलग किया जाता है जो मनाली लेह राजमार्ग सड़क पर स्थित है। यह रास्ता गर्मियों के मौसम में स्पीति वैली पहुंचने के लिए ठीक है। लेकिन सर्दियों के मौसम में यह रास्ता बंद रहता है। सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। और ज्यादातर हिस्सों में या रास्ता बंजर और दुर्गम है।

रोड मार्ग

स्पीति वैली रोड मार्ग द्वारा पहुंचने के लिए हिमाचल राज्य परिवहन निगम गवर्नमेंट बस गर्मियों के मौसम में दोनों मार्ग से चलती है। कुल्लू,  मनाली, शिमला, चंडीगढ़, अन्यथा उत्तर भारत के कुछ स्थानों से स्पीति वैली की सीधी बस भी उपल बंद है। अन्यथा पर्यटन अपना खुद का प्राइवेट वाहन फोर व्हीलर टैक्सी करके क्या सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन ज्यादातर पर्यटन मोटर व्हीकल लेकर स्पीति वैली घूमने जाते हैं। 

रेल मार्ग

स्पीति वैली में पहुंचने के लिए डायरेक्ट ली कोई ट्रेन अवेलेबल नहीं है। यहां का सबसे नजदीकी जंक्शन चंडीगढ़ शहर में स्थित है।  यह रेलवे स्टेशन देश के अन्य बड़े सिटी के साथ अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। और दूसरा जंक्शन स्पीति वैली का नजदीकी जंक्शन जोगेंद्रनगर रेलवे स्टेशन है लेकिन यहां की कनेक्टिविटी ठीक-ठाक है। 

हवाई मार्ग

स्पीति वैली हवाई मार्ग द्वारा पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कुल्लू में स्थित भुंतर हवाई अड्डा और दूसरा चंडीगढ़ मैं है।

भुंतर हवाई अड्डा स्पीति वैली से तकरीबन 243  की दूरी पर स्थित है। और चंडीगढ़ हवाई अड्डा स्पीति वैली से तकरीबन 520 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  यहां से पर्यटन बस या तो टैक्सी से स्पीति घाटी तक पहुंच सकते हैं।


Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने