Tourist Places In Gujarat In Hindi :- गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित खूबसूरत प्रमुख राज्यों में से एक है। गुजरात कई स्थापत्य, शिल्पकारी, हस्तकला, सांस्कृतिक विविधता, स्वादिष्ट व्यंजन, प्राकृतिक परिदृश्य के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को "द लैंड ऑफ लीजेंड्स" और पश्चिम का "वेजर" भी कहा जाता है। गुजरात राज्य की खूबसूरत कला, इतिहास, संगीत, संस्कृति, जैव विविधता का आदर्श मिश्रण और औद्योगिक समृद्ध राज्य है।
गुजरात को विश्व की सबसे प्राचीनतम सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थान भी माना जाता है। गुजरात प्रांत के पास तकरीबन 1600 किलोमीटर लंबी समुद्रतट रेखा मौजूद है। गुजरात का गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरों का एकमात्र बसेरा है। गुजरात राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध राज्य है यहां पर घूमने के लिए असंख्य विविध पर्यटन स्थल मौजूद है। जैसे कि कच्छ का महान रण, विविध किल्ला, बावड़ी, सापुतारा की पहाड़ियां, गढ गिरनार, कई सारे मंदिरों, पुराणिक मस्जिदों, वन्य जीव अभ्यारणो, समुद्र तट, प्राचीन गुफाओं गुफा चित्र, ऐतिहासिक भीती चित्र, पहाड़ी रिजॉर्ट, झील, हस्तशिल्प, और यहां पर कहीं सारे प्राकृतिक पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। जैसे कि खड़िया ध्रो ( धरो )
![]() |
Gujarat Tourist Attraction |
गुजरात का मौसम साल में कभी भी घूमने लायक होता है इसलिए यहां पर पूरे साल कई सारे पर्यटक परिवार के साथ गुजरात घूमने आते हैं।
भारत में हनीमून मनाने के 10 खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन >>
1.1 • The great Runn of kutch Tourist places Gujarat In Hindi - सफेद रण गुजरात का घूमने लायक पर्यटन स्थल
The Great Rann Of Kutch कच्छ का प्रकृतिक खूबसूरत सफेद रण (white desert ) "द ग्रेट रन ऑफ कच्छ" गुजरात के कच्छ शहेर में उत्तर तथा पूर्व में तकरीबन 23000 वर्ग किमी में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक का सफेद रेगिस्तान है।
यह रण पाकिस्तान और सिंधु नदी राजस्थान के थार रेगिस्तान से जुड़ा हुआ है। इस रण का अधिकांश हिस्सा भारत में मौजूद है। यहां पर आपको अलग-अलग इकोसिस्टम देखने को मिलेगी। बारिश के मौसम में समुद्र तल से 15 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस रण में समुद्र का पानी भर जाता है। और ठंडी का मौसम आते आते पूरी तरह से सूख जाता है।
ठंडी का मौसम सफेद रण घूमने का बेस्ट सीजन होता है। ठंडी के मौसम में गुजरात टूरिज्म द्वारा यहां पर हर साल रणउत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। " ग्रेट रण ऑफ कच्छ " फेस्टिवल 1 नवंबर से शुरू होकर 20 फरवरी तक लगभग 106 दिन तक चलता है। इस फेस्टिवल में पूरी दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटन इस रण को देखने के लिए आते हैं। पूर्णिमा के दिन फुलमून और सफेद रण का यह नजारा देखना सौभाग्य की बात है। रण उत्सव मैं यहां का स्थानीय लोकल डांस, म्यूजिक शो, पैरामोटरिंग, राइफल शूटिंग, स्टार गेजिंग, कैमल राइट्स, हॉर्स राइट्स, लोकल आर्ट्स, स्थानीय डिशेस, गुजरात के कलरफुल लोग और कच्छ का कल्चर इस सफेद रेगिस्तान को और भी खूबसूरत बना देता है।
![]() |
Rann of kutch |
1.2 • Gir National Park Gujarat In Hindi - गिर नेशनल पार्क वन्य जीव अभ्यारण गुजरात
गिर की झलक सबसे अलग गिर नेशनल पार्क गुजरात में एक राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण है। जो एशियाटिक शेर के लिए जाना जाता है। गिर नेशनल पार्क का इकोसिस्टम सबसे अलग है और यहां के वन्य जीव को अच्छी तरह से भाता है। गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के सौराष्ट्र( काठियावाड़) क्षेत्र में 1412 km (545 वर्ग मील) में फैला वर्षा वन जंगल है। पूरे विश्व में अफ्रीका छोड़कर गिर नेशनल पार्क में शेर खुलेआम घूमते देखा जा सकता है।
गिर नेशनल पार्क वैसे तो खासकर शेरों के लिए बनवाया गया है। साल 2015 की गणना मुजब 523 शेर और गिर के जंगल में 300 से भी अधिक तेंदुआ का निवास स्थान है।उसके अलावा यहां पर भारत के सबसे बड़े कद का हिरण, सांभर, शीतल, नीलगाय, चिकारा, और बारसिंगा, की प्रजाति है लेकिन इसमें से दो बहुत प्रख्यात सांभर और सौसिंग्गा हरण है। सियार ,धारीदार इनास, लोमड़ी, काले रीछ, लंबी पूछ वाले लंगूर और कहीं सारे मांसाहारी जीव का बसेरा है।
1.3 • Girnar Hills Tourist Places Gujarat In Hindi - गिरनार पर्वत गुजरात का खूबसूरत पर्यटन स्थल
Girnar Hills Tourist Places In Hindi :- गिरनार पर्वत गुजरात राज्य का सबसे बड़ा पर्वत है और गुजरात का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। गिरनार पर्वत जूनागढ़ सिटी के पास स्थित एक पवित्र पर्वत माला की श्रृंखला है।
जिसमें मुख्य 5 पर्वत है। जैसे कि गोरखनाथ टुंग 3600 फिट, अंबाजी टुंग 3381 फीट, गोमुखी शिखर 3120 फिट, जैन तीर्थ शिखर 3300 फिट, माली परब 1800 फिट ऊंचा है।
कुदरती सौंदर्य से हरा-भरा पवित्र गिरनार पर्वतमाला की श्रृृंखला और हिंदूधर्म, जैनधर्म, मुस्लिमधर्म के तकरीबन 1800 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर है।
हिंदूधर्म में भगवान शिव और मां अंबा का मंदिर मुख्य है।
जैनधर्म में मल्लिनाथ और 22 में तीर्थंकर नेमिनाथ का मंदिर मुख्य है और संगमरमर से बने हुए 16 मंदिर दर्शनीय है। विभिन्न धर्मो और खूबसूरत मंदिर के साथ गिरनार दर्शन देवताओं को भी दुर्लभ है यह दृश्य।
गिरनार पर्वत पर एक शिखर से दूसरे शिखर पर जाने के लिए इ.सन् 1150 करीब राजा कुमारपाल ने 10,000 जितनी पत्थरों की सीढ़ियाँ बनवाई है। ऐतिहासिक, दर्शनीय और खूबसूरत पर्यटन स्थलो को ध्यान में रखते हुए 2020 में गिरनार पर्वत पर एशिया का सबसे बड़ा गिरनार रोपवे का निर्माण किया गया है। गिरनार में घूमने के खूबसूरत पर्यटन स्थल ऊपरकोट किला, अशोक शिलालेख, बौद्ध गुफाएं, जैन देरासर, अड़ी कड़ी वाव, नवधन कुआं, सुदर्शन तालाव, इत्यादि और पर्यटक भावनाथ मेला और लिलीपरिक्रमा का खूबसूरत प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।
![]() |
Girnar Hills |
1.4 • Statue of Unity Gujarat Tourist Places In Hindi - स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात का घूमने लायक पर्यटन स्थल
![]() |
स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात |
1.5 • Saputara Hills Station Gujarat Tourist Places In Hindi - सापुतारा हिल स्टेशन गुजरात मैं घूमने लायक पर्यटन स्थल
गुजरात की आंखों का तारा यानी के सापुतारा...... सापुतारा हिल स्टेशन गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है। जो डांग जिल्ले में स्थित खूबसूरत जंगल और समुद्र तट से तकरीबन 875 मीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न घाट पहाड़ियों ( हिल ) की एक श्रृंखला है। सापुतारा हिल स्टेशन आज तक दुनिया की नजरों से छुपा हुआ यह हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है।
1.6 • Dwarka Tourist Places Gujarat In Hindi - द्वारका गुजरात मैं देखने लायक खूबसूरत दर्शनीय स्थल
द्वारका नगरी द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण की राजधानी हुआ करती थी। गोमती नदी के तट पर ओखा प्रायद्वीप के पश्चिमी सिरे पर अरब सागर के समीप श्री कृष्ण द्वारा बसाई गई है। द्वारका नगरी हिंदू चार धाम यात्रा का प्रमुख स्थान है। द्वारिका सप्त पुरी मैं से एक है इसीलिए द्वारिका का नाम देवभूमि द्वारका रखा गया है। द्वारका यानी के मोक्ष का द्वार....
द्वारका जगत मंदिर बहुत अद्भुत और अत्यंत खूबसूरत है। द्वारका मंदिर अपनी खूबसूरती और अद्भुत नक्काशी की वजह से 12 मार्च 2021, मैं USA की वर्ल्ड टैलेंट ऑर्गेनाइजेशन ने द्वारका जगत मंदिर को ( World Amazing Place ) विश्व का सबसे अद्भुत स्थल का ( certificate )प्रमाण पत्र मिला है।
गोमती नदी और अरब सागर के संगम पर बसा है विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका नगरी और भगवान श्री कृष्ण द्वारिकाधीश का भव्य मंदिर है। द्वारिका एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर और हिंदू आस्था का केंद्र है।
इसके अलावा द्वारका में घूमने के खूबसूरत बीच, गोमती घाट, बेट द्वारका, रूक्ष्मणि मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, गीता मंदिर, निष्पाप कुंड, दुर्वासा और त्रिविक्रम मंदिर, शारदा मठ, हनुमान जी मंदिर, कुशेश्वर मंदिर, चक्रतीर्थ, गोपी तलाव, कैलाश कुंड, नागेश्वर मंदिर, गीता मंदिर
![]() |
Dwarka Dham |
और यहां के नजदीकी पर्यटन स्थल मरीन नेशनल पार्क वन्य जीव अभ्यारण जामनगर भी घूम सकते हैं। जामनगर गुजरात का पेट्रोलियम शहेर है।
1.7• Sapanare Pavagadh Tourist Places In Hindi - चंपानेर पावागढ़ खूबसूरत पर्यटन स्थल
![]() |
Sapaner Gujarat |
1.8 • Somnath Mahadev Temple Tourist Place Gujarat In Hindi - सोमनाथ महादेव मंदिर गुजरात का दर्शनीय स्थल
सोमनाथ महादेव मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम स्थान पर माना जाता है। सोमनाथ महादेव मंदिर भारत के गुजरात राज्य मे सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिल्ले में स्थित है। सोमनाथ महादेव मंदिर अरब सागर के किनारे खुला समुद्रतट पर खिलखिलाती लहरों की आवाज और ठंडी हवा के संग चालुक्य शैली में बना सोमनाथ मंदिर का नजारा देखते ही बनता है। सोमनाथ महादेव मंदिर में अनेक श्रद्धालु देश विदेश से हर रोज भगवान सोमनाथ दादा के दर्शन करने आते हैं।
सोमनाथ पहुंचते ही सबसे पहले हमीर सिंह गोहिल की (प्रतिमा) वेगड़ा भील, अनेक वीर पुत्र के पालिया और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा जो मंदिर के बिल्कुल सामने यह सभी प्रतिमा शौर्य गाथा बयां करते है।
1.9 • Gujarat tourist attraction Marine National Park in Hindi
![]() |
Marine National Park Gujarat |
मरीन नेशनल पार्क समुद्र तट खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रख्यात है यहां पर पर्यटक पानी के अंदर की दुनिया और समुद्री पठार पर वन्य जीव देखने का आनंद ले सकते हैं। पर्यटक इस नेशनल पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खूबसूरत फोटोग्राफी वीडियोग्राफी और प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं।
10• Patan Tourist Attraction in Hindi - पाटन के घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन
पाटन शहेर (पाटन जिल्ला ) गुजरात राज्य का पुरातन ऐतिहासिक शहेर अपनी उत्कृष्ट ऐतिहासिक सम्पदाओं और प्राकृतिक भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। पाटन शहेर में स्थित वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दरजा हासिल करने वाली रानी की वाव एक सीढ़ीदार खूबसूरत अद्भुत बावड़ी है।
पाटन शहेर की स्थापना 745 ईसवी मैं की गई थी। गुजरात के तत्कालीन राजा सोलंकी राजवंश वनराज चावड़ा ने पाटन शहेर का निर्माण करवाया है। पाटन शहेर गुजरात की पूर्व राजधानी रह चुका उस समय में काफी भव्य, धनवान और समृद्ध हुआ करता था। जिसकी झलक आज भी तुम्हें पाटन शहेर में देखने को मिलेगी। पाटन शहेर में पौराणिक महेल ,जैन मंदिर, हिंदू मंदिर, बावड़ी, झील, खंडहर, भव्य इमारतें, इत्यादि देखने को मिलेंगे। पाटन शहेर अपने पटोला साडी (Saree) के लिए प्रख्यात है।
![]() |
Rani ki Vav Patan Gujarat |
11• Ahemdabad Tourist Attraction In Hindi - अहमदाबाद के खूबसूरत पर्यटन स्थल
अहमदाबाद साबरमती नदी के किनारे बसा यह एक खूबसूरत शहेर वर्तमान में व्यापार और वाणिज्यक केंद्र के रूप में बहुत अधिक विकसित है।अहमदाबाद अपने ऐतिहासिक और औद्योगिक पहेचान के रूप में दर्शनीय इस शहर को गुजरात का हृदई कहां जाता है। अहमदाबाद गुजरात की पूर्व राजस्थानी हुआ करता था। आज यह शहेर गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। और भारत का सातवा सबसे बड़ा महानगर है अहमदाबाद को भारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाले शहरों में से एक माना जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार पुराने समय में अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता था। बाद में अहमद शाह ने हमला कर के कर्णावती पर कब्जा कर लिया और सुल्तान अहमद शाह ने अपने नाम पर ही इस शहेर का नाम अहमदाबाद रख दिया। अहमदाबाद पर हिंदू और मुगल राजाओं ने कई सालों तक राज किया जिसके पुराणिक भव्यता के हिस्से आज एक पर्यटन स्थल के रूप में देखने को मिलते हैं। अहमदाबाद के कुछ पुराने इमारतों का मोहल्ला ( पॉल ) को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है। पर्यटन की दृष्टि से अहमदाबाद मैं दर्शनीय स्थल भरपूर है।
अहमदाबाद एक ऐसा शहर है जहां पर कई सारे खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारक है और आधुनिक आकर्षण की कोई कमी नहीं है। जैसे कि हटथीसिंग जैन मंदिर, सिदी सैय्यद मस्जिद, जामा मस्जिद, स्वामीनारायण मंदिर, महूदी जैन मंदिर, झूलता मिनारा, सरखेज रोजा, दादा हरी वाव, अडलाज सीढ़ीदार कुआं, सिटी वॉल्स और द गेट्स, रानी नो हाजीरो इत्यादि अहमदाबाद के प्रमुख आकर्षण स्थान है।
इसके अलावा अहमदाबाद शहर के फेमस पर्यटन स्थल काकरिया झील, रजवाडु, चौकीधानी, परिमल गार्डन, इंदौरानेशनल पार्क, प्राणी संग्रहालय, पतंग रेस्टोरेंट, बड़े-बड़े मॉल और मूवी हॉल इत्यादि खूबसूरत पर्यटन स्थल घूम ने का आनंद सकते हैं।
अहमदाबाद शहर मैं सब त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन यहां के फेमस गरबा नृत्य और पतंग महोत्सव के साथ स्वादिष्ट भोजन, रंगीन संस्कृति और अद्भुत अतिथ देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
1.10 • Porbandar Tourist Places In Hindi - पोरबंदर में घूमने के खूबसूरत जगाह
पोरबंदर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र मैं पश्चिम दिशा में अरब सागर समुद्र तट पर बसा खूबसूरत ऐतिहासिक तटिय शहर है। इसी स्थान पर असमावती के नदी का अरब सागर के साथ संगम होता है। पुराने समय से पोरबंदर समुद्र गतिविधियों के लिए संपन्न बंदरगाह के रूप में उभरा है।
पोरबंदर शहेर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मभूमि के लिए जाना जाता है। भौगोलिक दृष्टि से पोरबंदर शहेर काफी संपन्न है। खूबसूरत समुद्र तटिय रेखा, पहाड़ियों, नदीयो, झीलो एवम महेल, मंदिर, पुराने स्मारक, और खूबसूरत बीच के लिए प्रख्यात है।
पोरबंदर शहर धार्मिक एवं ऐतिहासिक से जुड़ा हुआ है। भगवान कृष्ण के परम मित्र सुदामा का जन्म स्थान पोरबंदर में हड़प्पा सभ्यता साक्ष्य के परिणाम भी मिलता है। वर्तमान समय में पोरबंदर बंदरगाह का ज्यादातर व्यवसाय मछलियों से जुड़ा हुआ है।
पोरबंदर में घूमने लायक खूबसूरत आकर्षक पर्यटन स्थल पोरबंदर बीच, पोरबंदर पक्षी अभ्यारण, कीर्ति मंदिर, बरोड़ा हिल्स वन्य जीव अभ्यारण, नेहरू प्लेटिनम, भारत मंदिर, मयानी बीच, सुदामा मंदिर, श्री हरि मंदिर, भूतनाथ महादेव मंदिर, धूमली, चौपाटी बीच, हुजूर पैलेस, बिलेश्वर मंदिर, खिमेश्वर मंदिर, रामधुन मंदिर, जदेश्वर मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, रोकडिया हनुमान जी मंदिर, रानी बाग पार्क, दरिया राज महल, और दरबारगढ़ पर्यटक घूमने का आनंद ले सकते हैं।
1.11 • Vadodara Tourist Places In Hindi - वडोदरा के खूबसूरत घूमने लायक पर्यटन स्थल
विश्वामित्री नदी के किनारे पर बसा वडोदरा खूबसूरत ऐतिहासिक शहर है कभी गायकवाड साम्राज्य की राजधानी रह चुका है। वडोदरा शहर भारत के अति प्राचीन ऐतिहासिक नगरों में से एक है इस शहर को बड़ौदा के नाम से भी जाना जाता है और महलों का शहर के नाम से पहेचाना जाता है। यह शहर गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
इस शहर ने कई सारे राजवंशों का राज देखा है। जैसे कि हिंदू राजा, पठानों, मुगलो और मराठा ओने इस राजधानी पर राजकीय हुआ है। गायकवाड काल से चली आ रही सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विविधताओं के कारण घूमने के लिहाज से बेस्ट स्थान साबित हो सकता है। इसी लिए यहां पर विभिन्न प्रकार के ऐतिहासिक एवं खूबसूरत पर्यटन आकर्षण स्थल की भरमार है। वडोदरा में कहीं सारे स्मारक, संग्रहालय, उद्यान, महेल, बगीचे, मंदिर, मस्जिद, हवेलिया और अन्य पर्यटन आकर्षण देखने लायक है।
वडोदरा शहेर के ऐतिहासिक और खूबसूरत महत्व के आकर्षक पर्यटन स्थल कड़िया डूंगर की गुफाएं, लक्ष्मी विलास महेल, सयाजी बाग, नजरबाग महेल, मकरपुरा महेल, सुर सागर तालाब, श्री अरविंदो निवास स्थान, अंकोतका, डभोई और छोटा उदयपुर, सनखेड़ा, जैसे अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थल पर पर्यटक घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक यहां पर वधवाना वेटलैंड और कैंपसाइट जैसे प्राकृतिक पार्क प्रवासी पक्षियों को देखने का अद्भुत अनुभव मुहैया कराते हैं।
1.12 • Gandhinagar Tourist Places In Hindi - गांधीनगर पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी
गांधीनगर गुजरात राज्य का सबसे बड़ा खूबसूरत शहेर और राजधानी है। जो साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर बसा गांधीनगर वास्तु कला के रूप में चंडीगढ़ को छोड़कर भारत का दूसरा सुनियोजित शहर है। गांधीनगर एशिया का सबसे हरियाली वाला पाठ नगर है। यहां शहर देश विदेशी पर्यटक के लिए पसंदीदा जगह है यहां पर पर्यटक सुंदर पार्क ऐतिहासिक इमारत है धार्मिक स्थल घूम सकते हैं।
गांधीनगर के घूमने लायक खूबसूरत आकर्षक पर्यटन स्थल अक्षरधाम मंदिर, अडलाज स्टेप वेल, इंडोडा नेचर पार्क, सरिता उद्यान, त्रिमंदिर, फन वर्ल्ड, पुनीत मंदिर, शिल्पकारों का गांव, विट्ठल भाई पटेल भवन, संत सरोवर बांध, बोटैनिकल गार्डन, महुडी जैन मंदिर, दांडी कुटीर, इत्यादि खूबसूरत पर्यटन स्थल पर पर्यटक घूमने का आनंद ले सकते हैं।
• Rajkot Tourist Places In Hindi - राजकोट के खूबसूरत घूमने लायक पर्यटन स्थल
राजकोट गुजरात के पश्चिम दिशा में सौराष्ट्र क्षेत्र में आजी और न्यारी नदी के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत ऐतिहासिक शहेर है। राजकोट गुजरात राज्य का दूसरा प्रगतिशील शहेर के साथ ऐतिहासिक कस्बों का हिस्सा रहे चुका है इसलिए यहां पर खूबसूरत पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। इस शहर का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अहेम भूमिका रही है। यह शहर महात्मा गांधी के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था। स्वच्छता के मामले में राजकोट काफी आगे है।
राजकोट शहेर में विभिन्न प्रकार के खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद है जैसे कि धार्मिक स्थल, प्राकृतिक स्थान, खूबसूरत उद्यान, संग्रहालय, पार्क, ऐतिहासिक स्मारक, बांध, गार्डन, शॉपिंग मॉल, बाजार इत्यादि
राजकोट के खूबसूरत घूमने लायक पर्यटन स्थल प्रद्युमन जूलॉजिकल पार्क, खंभालिदा गुफाएं, काबा गांधी नो डेलो, रणजीत विलास पैलेस, एश्वर्या पार्क, आजी डैम, न्यारी डैम, लालपरी झील, वाटसन संग्रहालय, जगत मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर, रोटरी हॉल म्यूजियम, अनलगढ़ हिल, फन वर्ल्ड, राष्ट्रीय शाला और लैग लाइब्रेरी, गोंडल इत्यादि राजकोट के घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
पर्यटक राजकोट शहेर में शाम के समय रिंग रोड, फनवर्ल्ड, और अन्य खूबसूरत जगहों पर जान सकते हैं।
• गुजरात मैं खाने के लिए फेमस स्वादिष्ट भोजन एवं व्यंजन
गुजरात राज्य की यात्रा के दौरान पर्यटक यहां पर कई तरह के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकते हैं। यहां पर पूजन अनूठी शैली में पकाया जाता है गुजरात का भोजन यहां की संस्कृतियों समान जीवंत विशिष्ट स्वादिष्ट और रंगीन है। गुजरात राज्य एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने पर गुजराती व्यंजन स्वाद में अलग-अलग भिन्न होते हैं। ज्यादातर गुजरात में शुद्ध शाकाहारी और मसालेदार भोजन परंपरागत धातु की थैलियों में पिरसा हुआ देखने को मिलता है। जैसे के सुरत, काठियावाड़, कच्छ, और उत्तर गुजरात स्वाद के भीन्नता में सबसे अलग है।
गुजराती भोजन में गुजराती थाली, दाल-भात, कढी, पूरी, सपातिया, सलाद, आचार, पापड़, और फैशनेबल स्वादिष्ट मिठाई शामिल है।
इसके अलावा गुजरातियों का फेमस खमन, ढोकला, थेपला, फाफड़ा, जलेबी, कचोरी, खांडवी, हांडवो, गाठिया, ओंधियां घुचु, जेबरा, सूरत पौन, पूरनपोली, श्रीखंड, घेवर, मालपुआ, इत्यादि गुजरात के पारंपरिक मीठे व्यंजन गुजरात यात्रा के दौरान पर्यटक को यहां पर एक बार स्वाद लिए बिना गुजरात यात्रा अधूरी है।
गुजरात कैसे पहुंचे ? - How To Reach In Gujarat
गुजरात राज्य परिवहन के लिए ट्रैन, हवाई जहाज, और बोट की अच्छी कनेक्टिविटी है। पर्यटक भारत के किसी भी बड़े शहर से ट्रेन में आ सकते है अगर बात करे हवाई जहाज की कनेक्टिविटी की तो यहां पर बहुत से हवाई अड्डा मौजूद है जैसे दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय और सूरत है। 9 घरेलु हवाई अड्डे अहमदाबाद वडोदरा, राजकोट इत्यादि
गुजरात राज्य रोड मार्ग परिवहन द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है स्वर्णिम चतुर्भुज नेशनल हाईवे कांडला टो कोहिमा और अन्य बड़े राज्य के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली जैसे बड़े राज्यों के साथ रोड मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।