Top 10 Best Hunymoon Destinations In India | भारत में हनीमून मनाने के लिए 10 खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन

Top 10 Best Honeymoon Destination Winter In India In Hindi :- भारत में हनीमून मनाने के लिए वैसे तो कहीं सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। लेकिन आज हम भारत के 10 खूबसूरत सर्दियाे में हनीमून मनाने के पर्यटन डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी दे रहा है। जो भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन से पहेचाना जाता है। भारत में दिसंबर महीने सेही शादियों का माहौल जोरों शोर से शुरू हो जाता है। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों के लिए आम जिंदगी की भागदौड़ से कहीं दूर किसी शांत और खूबसूरत रोमांटिक माहौल में हनीमून मनाने और अपनी जिंदगी की शुरुआत करने का प्लानिंग करते हैं। यह प्रसंग किसी भी शादीशुदा युवक युवती की जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है। जीवन में हनीमून जिसकी यादों को हर कोई जिंदगी जिंदगी भर के लिए संजोके रखते हैं। हनीमून कपल के लिए यह समय पति पत्नी को एक दूसरे के बारे में जानने समझने का बेस्ट समय होता है।

शादी के बाद हनीमून पर जाना हर किसी कपल के लिए एक खास अनुभव होता है शादी के बाद यह जीवन का पेहला पड़ाव होता है जो एक-दूसरे को विवाहिक संबंध और इनके सहारे आगे के जीवन में आने वाली जिम्मेदारियों को खुशी खुशी और आसानी से निभाया जा सकता है।

सर्दियों में हनीमून मनाने के रोमांटिक पर्यटन स्थल
Winter Honymoon Destinations
हर एक नवविवाहित जोड़ो और प्रेमी जोड़ों के लिए शादी के बाद पहली प्लानिंग यही होती है कि वह हनीमून मनाने के लिए कहां जाए। और कहीं सारे प्रेमी जोड़ा तो शादी से पहले ही इसकी प्लानिंग कर लेते हैं कि शादी के बाद उनको कहां पर हनीमून मनाने जाना है। लव मैरिज कपल जहां हनीमून पीरियड को खूब इंजॉय करते हैं तो वहीं दूसरी ओर अरेंज मैरिज कपल के लिए हनीमून एक दूसरे को जानने का समझने का मौका देते हैं।

हनीमून मनाने के लिए कई सारे कपल्स हनीमून के साथ एडवेंचर के शौकीन होते हैं। जो किसी ठंडी जगह बर्फीली वादियों पर जाना पसंद करते हैं। तो कोई सुंदर समुद्र किनारे तो कई सारे कपल्स को हरियाली से भरे हिल स्टेशन तो कुछ कपल  राजस्थान के रेगिस्तानी धरती पर खूबसूरत हवेली में महलों इत्यादि। भारत के मशहूर रोमांटिक और सुंदर हनीमून डेस्टिनेशन पर्यटन स्पोर्ट की जानकारी दे रहे हैं ताकि आपको हनीमून के लिए प्लानिंग मे आसानी हो सके


सर्दियों में हनीमून के लिए 10 बेस्ट प्लेसेस - Best Place For Honymoon in Winter 

सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने के लिए कई सारी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। इस सर्दियों के मौसम दौरान आप बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर समुद्र की शीतल लहरों का आनंद ले सकते हैं। सर्दियों में अगर आप परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो नीचे दिए गए देश के 10 हनीमून प्लेस आपकी मदद कर सकते हैं। जिनमें से कुछ पर्यटन स्थल गर्मियों के लिए फेमस है यहां पर भी आप गर्मियों में भी जा सकते हैं जैसे की सर्दियों में गोवा, डलहौजी, पांडिचेरी, शिमला इत्यादि हनीमून और सर्दियों के मौसम में घूमने का बेस्ट स्थान और भारत का बेस्ट पर्यटन स्थल है।

सर्दियों में हनीमून मनाने के लिए बेस्ट स्थान
सर्दियों में हनीमून के स्थान


01 • गोवा सर्दियों में हनीमून में इंजॉय करने के लिए बेस्ट स्थान - Best Hunymoon Place In India In Hindi 

भारत के सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में शुमार गोवा के  खूबसूरत बीचेस पर नवविवाहित जोड़े और प्रेमी जोड़े एक दूसरे के हाथ थामे कई सारे जोड़े देखने को मिल जाएंगे गोवा भारत और विदेशों में हनीमून के लिए रोमांटिक बेस्ट डेस्टिनेशन स्थान माना जाता है। गोवा अपने नैसर्गिक सुंदरता के साथ सुहाना मौसम, स्वच्छंद और उन्मुक्त जीवन आपके हनीमून में रोमांस का रोमांटिक लजीज तड़का लगा देंगा।

गोवा हनीमून और घूमने के लिहाज से भारत का सबसे खूबसूरत आकर्षित स्थानों में से एक हैं। गोवा के शानदार बीचेस रोमांटिक मौसम के साथ यहां की नाइटलाइफ बहुत फेमस है। इसीलिए यहां पर हनीमून मनाने के लिए देश-विदेश से कई सारे नवविवाहित जोड़ों की पहेली पसंद है। गोवा में खूबसूरत और शानदार समुद्र तटों की एक लंबी लिस्ट है। कैलेंगुट बीच, बागा बीच, अंजुना बीच, पालोलम बीच, मीरामार बीच, बागाटोर बीच, सिंकेरियम बीच, प्रमुख है। इनमें से कुछ बीचेेस अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात है।

इन खूबसूरत बीचेस पर वॉटर गेम्स और रिवर क्रूज का मजा ना केवल शादी की सारी थकान मिटा कर आपको तरोताजा कर देगी, बल्कि हनीमून कपल्स के लिए मस्ती के साथ-साथ एक दूसरे को समझने में मददगार साबित होगा। हनीमून कपल्स चाहे तो क्रूज पर कैंडल नाइट डिनर और नाच गाने का भरपूर आनंद लेे सकते है।

गोवा हनीमून के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Goa 

• कैसे पहुंचे :- अगर आप अपने पार्टनर के साथ गोवा में हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहा है।  तो गोवा में आप फ्लाइट ट्रेन सड़क मार्ग और जलमार्ग के जरिए हनीमून डेस्टिनेशन गोवा तक पहुंच सकते हैं।

• हवाई मार्ग :-  हवाई मार्ग द्वारा गोवा पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डाबोलिम एयरपोर्ट है जो वास्को डी गामा के पास स्थित है।  हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए सैलानियों को पणजी से तकरीबन 29 किलोमीटर का सफर तय करना होगा, गोवा में चल रही लगभग सभी एयरपोर्ट्स बड़ी सिटी या जिले को सपोर्ट करते हैं।

• रेल मार्ग :-  रेलवे मार्ग द्वारा गोवा पहुंचने के लिए यहां का सबसे वास्को डी गामा गोवा के दो सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है।  गोवा रेल मार्ग भारत के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

• रोड मार्ग :-  गोवा में रोड मार्ग द्वारा पहुंचना सबसे आसान है  क्योंकि गोवा राज्य देश के सभी बड़े राज्यों से  उसी तरह से जुड़ा हुआ है। गोवा में महाराष्ट्र राज्य निगम और कर्नाटक पणजी में कदवा बस स्टैंड से संचालित होता है। कार या टैक्सी सारे गोवा तक पहुंचाााा जा सकता है। गोवा के आसपास  घूमने के लिए  गोवा  की स्टैंड मोटरसाइकिल का आनंद भी ले सकते हैं।

• जलमार्ग :- अगर आपको गोवा के हनीमून ट्रिप पर जाना है तो गोवा में परिवहन का एक और साधन उपलब्ध है और यह समुद्र मार्ग से है। गोवा में कुछ शिपिंग कंपनियां है जो मुंबई से पंछी तक नाव की सेवाएं प्रदान करती है।



02 • एलेप्पी भारत का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन - Aellepy Best Honymoon Destinatione In India In Hindi 

एलेप्पी केरल राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक और भारत का बेस्ट रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन हैं। एलेप्पी को आलप्पुषा से भी पहचाना जाता है। अलेप्पी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। अलेप्पी पहचाना जाता है यहां के लगून, प्राकृतिक सौंदर्य, बेस्ट हनीमून टूरिस्ट पैलेस, बैकवॉटर्स लेक, हाउस बोटिंग, समुद्र तट, मंदिर, सर्च, म्यूजियम और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए।
एलेप्पी नवविवाहित जोड़ों के हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट पैलेस माना जाता है। एलेप्पी में घूमने के लिए परिवार के साथ दोस्तों के साथ या तो अपने जीवन साथी के साथ जा सकते हैं।
अरब सागर के सामने कुछ ही दुरी पर स्थित है बैकवॉटर झीलो की श्रुंखला जिसमें प्राकृतिक और मानव निर्मित नेहरो द्वारा 5 झीलो से जुड़ी हुई हैं। इस झील में 38 नदियां पीछे की तरफ जल लाती है इसी वजह से इने बैकवॉटर का नाम मिला है। इस क्षेत्र में नदियों के किनारे नारियल के बगीचे धान के खेत कई सारे गांव और नगर बसे हैं। हाउसबोट के सहारे हनीमून कपल्स और पर्यटन इन खूबसूरत झीलो का नजारा देखने आते हैं केरल के बैकवॉटर्स के नजारे पूरे दुनिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। प्राकृतिक सौंदर्य के खूबसूरत माहौल में यहां के हाउसबोट हनीमून के लिए बेस्ट माना जाता है। हनीमूनर और फैमिली पैकेजिंग के लिए यहां पर ₹4000 से लेकर ₹15000 तक की बोट रेंट पर ले सकते है।

बैकवॉटर्स झील का सफर कभी ना भूलने वाला अनुभव लगेगा बैकवॉटर के आसपास की हरियाली देखकर आप यहां के दीवाने हो जाएंगे और प्रकृति के सौंदर्य मैं डूब जाएंगे। केरला की बैकवॉटर की सुंदरता किसी भी चित्रकार की कल्पना से परे है। नदी तालाब और नारियल के बगीचे प्रकृति ने इस जगह को दिल खोलकर उपहार दिए हैं।बैकवॉटर की यह अद्भुत जगाह दुनिया भर के हनीमून कपल्स और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

एलेप्पी रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन
Alleppey Kerala 

कैसे पहुंचे :- एलेप्पी केरल राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल और हनीमून डेस्टिनेशन है यहां पर सैलानी रोड मार्ग हवाई मार्ग और रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते है।

• हवाई मार्ग :- एलेप्पी पहुंचने के लिए केरल राज्य में 2 एयरपोर्ट मौजूद है। एलेप्पी का सबसे नजदीक एयरपोर्ट कोचीन है। जो एलेप्पी से तकरीबन 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आप बस या तो कार से तकरीबन 1 घंटे में पहुंच जाएंगे

• रेल मार्ग :- रेल मार्ग द्वारा एलेप्पी पहुंचने के लिए देश केेे अन्य बड़े और  केरल राज्य में अन्य शहरों से ट्रेन मिल जाएगी

• रोड मार्ग :- रोड मार्ग द्वारा एलेप्पी आसानी से पहुंच सकते हैं। एलेप्पी राष्टीय राज मार्ग द्वारा देश के अन्य बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।


03 • नैनीताल भारत का मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन- Nainital famous Honymoon destinations 

वैसे तो उत्तराखंड राज्य घूमने के लिए बहुत खूबसूरत है।लेकिन लेकिन उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल एक वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। नैनीताल में पर्यटक और हनीमून कपल यहां की खूबसूरत प्राकृतिक नजारे का आनंद ले सकते हैं। बर्फीले पहाड़ खूबसूरत वादियां और यहां की खूबसूरत जिले और प्राकृतिक स्थान जैसे कि नैनीताल झील, टिफिन प्वाइंट, नैना पीक, नैनीताल जू जैसे अनेक शानदार जगहों पर आप अपने हनीमून पार्टनर के साथ यहां की खूबसूरती प्राकृतिक नजारे के आनंद ले सकते हैं और अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं। नैनीताल में आप कभी भी घूमने जा सकते हैं लेकिन नवंबर से लेकर फरवरी के बीच घूमना सही रहता है।

नैनीताल हनीमून डेस्टिनेशन
नैनीताल
• कैसे पहुंचे :- नैनीताल देश का वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट पैलेस है इसीलिए यहां पर पहुंचने के सभी मार्ग अवेलेबल है। नैनीताल मैं घूमने के लिए हवाई मार्ग रोड मार्ग और रेल मार्ग के जरिए पर्यटक और हनीमून कपल आसानी से पहुंच सकते हैं।


• हवाई मार्ग:- 
हवाई मार्ग के जरिए नैनीताल पहुंचने के लिए पर्यटक को उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचना पड़ेगा यहां से आप बस टैक्सी के सहारे आसानी से नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्पोर्ट पर जा सकते हैं।

• रेल मार्ग:- रेल मार्ग द्वारा नैनीताल पहुंचने के लिए नैनीताल का सबसे नजदीकी जंक्शन काठगोदाम स्टेशन है यह टेशन मुख्य शहेर से तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।स्टेशन से आप टैक्सी प्राइवेट व्हीकल द्वारा नैनीताल पहुंच सकते हैं।

• सड़क मार्ग:-  रोड मार्ग द्वारा नैनीताल पहुंचने के लिए NH-87 हाईवे का सहारा ले सकते हैं। यह रोड अत्यंत खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। कार या फिर बाइक के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।

• खर्चा :-  नैनीताल देश का प्रमुख और प्रख्यात पर्यटन हनीमून डेस्टिनेशन है। इसलिए यहां पर आप दो-तीन दिन या फिर 5 से 7 दिन तक घूम सकता है। नैनीताल के लिए दो-तीन दिन के टूर पैकेज ₹5000 से ₹7000 और 5-6 दिन के लिए ₹13500 तक का खर्च आ सकता है। सीजन वाइज कम या ज्यादा हो सकता है।


04 • मुन्नार खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन -Munnar Best Honymoon Places 

मुन्नार यानी कि केरल का ताज मुन्नार दक्षिणी-पश्चिमी भारतीय केरल राज्य के इडुक्की जिल्ले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है मुन्नार को साउथ का कश्मीर कहां जाता है। मुन्नार मैं दूर-दूर तक फैले चाय के बगीचे बादलों के साथ धुंधभरी पहाड़ियां प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। इसीलिए केरल का यह स्थान नवविवाहित जोड़ों का फेवरीट हनीमून डेस्टिनेशन है।
मुन्नार हिल स्टेशन पश्चिमी घाट मैं स्थित नीलगिरी की गोद में बसा हुआ बहुत ही खूबसूरत प्राकृतिक हिल स्टेशन है। नीले पहाड़ों से घिरे इस रमणीय स्थल में 12,000 एक्टर में फैले चाय के बागान लगभग 1,600 मीटर (5,201 फिट ) की ऊंचाई पर स्थित है। मुन्नार पूर्व ब्रिटिश प्रशासन का ग्रीष्मकालीन रिसोर्ट हुआ करता था। क्योंकि मुन्नार में अतिप्राचीन घाटिया जंगल खुशबू से भरी आबोहवा अच्छा मौसम जो मन को लुभाता है। ऐसे प्राकृतिक स्थान पर रोमांटिक माहौल में अपने जीवन साथी के साथ हनीमून मनाने के लिए मुन्नार किसी स्वर्ग से कम नहीं है
मुन्नार में आप अपने पार्टनर के साथ यहां देवीकुलम, इको पॉइंट, मट्टुपेट्टी, राजमाला, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, कुंडला झील, अनयिरंगल और चाय संग्रहालय घूम सकते हैं। और यहां पर एलीफेंट राइट्स, फोटो पॉइंट व्यू पर हॉर्स राइडिंग, बोटिंग, ट्रैकिंग, जीप सफारी, बाइक राइडिंग, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी जैसे अन्य गतिविधियां कर सकते हो।
मुन्नार हिल स्टेशन केरला हनीमून डेस्टिनेशन
Munnar hill station 
• कैसे पहुंचे :- मुन्नार हिल स्टेशन पहुंचने के लिए सैलानी सड़क मार्ग वायु मार्ग और रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।
• हवाई मार्ग :- हवाई द्वारा मुन्नार पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मदुरै हवाई अड्डा है। यहां से आप आसानी से बस या टैक्सी द्वारा मुनार तक पहुंच सकता है।

• रेल मार्ग :- ट्रेन द्वारा मुन्ना पहुंचने के लिए मुन्नार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन है।

• सड़क मार्ग :-  सड़क मार्ग द्वारा मुन्नार पहुंचने के लिए आप देश के किसी भी राज्य से मुन्नार आसानी से पहुंच सकते हैं मुन्नार पहुंचने के सदके बहुत अच्छी है। बस या टैक्सी द्वारा मुन्नार पहुंचना चाहते हैं तो केरल राज्य परिवहन की वेबसाइट पर टिकट बुक करवा सकते हैं।

• खर्चा :- मुन्नार में घूमने या फिर हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति 2 से 3 दिन के ₹6000 से लेकर ₹8000 तक और 5 से 6 दिनों के लिए ₹13000 से लेकर ₹15000 तक का खर्च आ सकता है यह खर्च सीजन वाइज होता है इसमें कम या ज्यादा हो सकता है।

05 • दीव खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन - Diu and Daman Romantic Honymoon Places 

दीव एक खूबसूरत पुर्तगल सभ्यता का खूबसूरत आईलैंड है। और एक केंद्र शासित प्रदेश हैं। दीव अपने समुद्र तट और प्राकृतिक खूबसूरती( नेचुरल ब्यूटी) के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। दीव गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र समुद्रीटापू प्रायाद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित दीव  आईलैंड चारों ओर पानी से घीरा तकरीबन 40 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

पुराने समय में दीव अरब सागर समुद्र तट का मुख्य बंदरगाह में गिना जाता था। दीव आईलैंड को अरबसागर का मोती कहते हैं। दीव आइलैंड खूबसूरती यानी कि जन्नत का अेहसास गुजरात का मिनी गोवा है।
पर्यटक दिव पहुंचते ही मंत्रमुग्ध हो जाने वाली खूबसूरती देखकर यहां के दीवाने हो जाते हैं। नीला समुंद्र, समुद्र तट पर ताड़ के पेड़ रेत और नीले समुद्र में सूरज की किरने अपना रंग बिखरती है ऐ नजारा अदभुत होता है ऐसा एहसास होता है कि आप फॉरेन कंट्री में आ गए है।
रोड से लदे एकदम नजदीक समुद्र तट और दूर-दूर तक नीला समुद्र यहां के अद्भुत नजारे पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है।
दीव में हनीमून कपल्स नागवा बीच घोघला बीच जालंधर बीच दीव किला चर्च इत्यादि जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर सैलानी घूमने के लिए साल में कभी भी आ सकते हैं।
दीव खूबसूरत हनीमून स्थान
Diu island 
• कैसे पहुंचे :- दीव आइसलैंड पहुंचने के लिए देश के अन्य बड़े शहरों से सड़क मार्ग हवाई मार्ग और रेलवे मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकता है।

• सड़क मार्ग :- दीव सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग   महाराष्ट्र से गुजरात के साथ जुड़ा हुआ है
राजकोट अहमदाबाद वडोदरा सूरत मुंबई से दीव पहुंचने के लिए सरकारी ,एवं निजी लग्जरियस बस मिल जाएगी
अन्यथा आप अपना खुद का प्राइवेट वाहन  लेकर आ सकते हो।

• रेल मार्ग :- दीव का सबसे नजदीक जंक्शन देलवाड़ा और वेरावल है 
जहां पर अन्य शहरों से नियमित रूप से ट्रेन आती है 
राजकोट अहमदाबाद मुंबई जयपुर इत्यादि शहरों से

• हवाई मार्ग :- दीव का खुद का हवाई मार्ग है जो नागवा में स्थित है शनिवार  को छोड़कर हफ्ते में नियमित रूप से मुंबई टू दीव की उड़ान भर्ती है।

• खर्चा  :- देव में घूमने और हनीमून के लिए 2-3 दिन के प्रति व्यक्ति ₹8000 और 5 से 7 दिन के लिए ₹15500 तक का खर्च आ सकता है।


06 • गंगटोक भारत का मशहूर हनीमून पैलेस - Gangtok Famous Honymoon palace Of India  

भारत के पूर्वी भाग में बसा गंगटोक शहेर सिक्किम राज्य की राजधानी और मंत्रमुग्ध कर देने वाले खूबसूरती के लिए प्रख्यात है। यहां दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल कंचनजंगा का दिल दुखाने वाला अद्भुत नजारा सैलानी और हनीमून कपल को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा अपने पार्टनर के साथ गंगतोक की अन्य मशहूर जगा  हो पर घूम सकते हैं जैसे कि त्सोमो झील, रेशी हॉट स्प्रिंग, बान झाकरी, नाथुला पास, एमजी रोड, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।
अक्टूबर से दिसंबर के बीच गंगटोक घूमा जा सकता है। हनीमून के लिए विंटर सीजन में गंगटोक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां एडवेंचर के शौकीन के लिए ट्रेकिंग से लेकर रिवर राफ्टिंग तक कर सकते हैं।
गंगतोक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन
गंगटोक
कैसे पहुंचे :- गंगटोक एक खूबसूरत पर्यटन डेस्टिनेशन के साथ सिक्किम राज्य की राजधानी होने की वजह से देश के अन्य बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है यहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग हवाई मार्ग और रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग :- हवाई मार्ग द्वारा गंगटोक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट मौजूद है। यहां से आप बस या टैक्सी के सहारे आसानी से गंगटोक तक पहुंच सकते हैं। गंगटोक ओ का कोई घरेलू हवाई अड्डा नहीं है।

रेल मार्ग :- रेल मार्ग द्वारा गंगतोक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी में स्थित है यहां से आप टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। 

रोड मार्ग :- रोड मार्ग द्वारा गंगतोक दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है यहां से आप आसानी से गंगतोक तक पहुंच सकते हैं।

खर्चा :- गंगटोक में घूमने या फिर हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति 2 से 3 दिन का खर्चा ₹7000 और 5 से 6 दिन के लिए ₹15500 तक का खर्च आ सकता है।

07 • डलहौजी खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन - Dalhousie Beautiful Honymoon Destination

डलहौजी भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। और हनीमून मनाने के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट इस खूबसूरत जगह का दीदार करने पहुंचते हैं। डलहौजी में खूबसूरत बर्फ से ढक के पहाड़ों के साथ-साथ बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं। डलहौजी पर्यटन स्थल के इस क्षेत्र में चारों और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ शांत और रोमांटिक वातावरण डलहौजी की खासियत है। इसीलिए डलहौजी हनीमून के लिए भीड़भाड़ से अलग एकांत जगह की तलाश में डलहौजी हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ यहां के कई खास जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं जैसे कि पैट्रिक चर्च, सैन्ट एंड्रयू चर्च, सैन्ट फ्रांसिस, बकरौटा हिल्स, गांधी चौक, कालाटॉप वन्यजीव अभ्यारण्य और मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार भी घूम सकते हैं। हनीमून पर जाने के लिए दिसंबर और जनवरी के महीने बेस्ट माना जाता हैं। क्योंकि इस दौरान आप अपने हमसफर के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठा सकते हैं। और अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

कैसे पहुंचे :- डेल हाउसिंग पहुंचने का सबसे आसान तरीका रोड मार्ग द्वारा ही पहुंच सकते हैं लेकिन आप हवाई मार्ग या फिर रेल यात्रा करके भी पहुंच सकते हैं।

हवाई यात्रा :- हवाई यात्रा द्वारा डलहौजी तक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पठानकोट है यहां से आप टैक्सी या फिर बस के जरिए डलहौजी आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग :- रेल यात्रा द्वारा डलहौजी पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी जंक्शन पठानकोट के चक्की रेलवे स्टेशन है। यहां से आप बस यहां फिर टैक्सी के सहारे डलहौजी आसानी से पहुंच सकते हैं।

रोड मार्ग :- डलहौजी रोड मार्ग द्वारा पहुंचने के लिए दिल्ली कश्मीरी गेट से डायरेक्ट बस ले सकते हैं। अन्यथा और कहीं शहर से डायरेक्ट सरकारी एवं प्राइवेट बस रूटीन पर चलते हैं या फिर अपने पर्सनल व्हीकल कार द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

खर्चा :- डलहौजी में घूमने या फिर हनुमान के लिए दो-तीन दिन का प्रति व्यक्ति खर्चा तकरीबन ₹10000 और 5 से 6 दिन का अधिकतम कर ₹22000 तक आ सकता है।


08 • ऊटी भारत का खूबसूरत हनीमून प्लेसिस 

ऊटी पर्यटन स्थल दक्षिण भारत और तमिलनाडु राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। ऊटी पर्यटन स्थल अपने खूबसूरत हरे भरे पहाड़ों, दूर-दूर तक फैलें चाय के सुंदर बागानों और और इस हरियाली में अद्भुत रंग भी करते हुए लाल रंग की छत वाले घरों और यहां के खूबसूरत टॉय ट्रेन के लिए प्रख्यात है। शांत और एकांत माहौल में यह पर्यटन स्थल हनीमून के लिए बेस्ट माना जाता है। इन खूबसूरत पर्यटन स्थल पर सर्दियों के मौसम मे हनीमून के लिए बेस्ट टाइम माना जाता है। विंटर में ऊटी का मौसम काफी सुहावना रहता है। सैलानी यहां पर साल में कभी भी घूमने जा सकते हैं। शिमला दार्जिलिंग की तरह है ऊटी में भी टॉय ट्रेन बहुत फेमस है इसके अलावा आप अपने हमसफर के साथ ऊटी की फेमस जगहों पर घूम सकते हैं जैसे कि ऊटी का बॉटनिकल गार्डन, ऊटी लेक, ऊटी रोज गार्डन, सेंट स्टीवन चर्च और डोडाबेटा पीक भी काफी फेमस हैं।

कैसे पहुंचे :- ऊटी एक खूबसूरत शहर के साथ महत्व का पर्यटन स्थल भी है इसीलिए यहां तक पहुंचने के लिए तीनों मार्ग अवेलेबल है हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग के जरिए आप उटी में आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग :- हवाई मार्ग द्वारा उठे तक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है यहां चली है देश के सभी प्रमुख शहरों से फ्लाइट उड़ान भर्ती है। यहां से आप टैक्सी या फिर बस के सहारे ऊटी तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग :- रेल मार्ग द्वारा उठी तक पहुंचने के लिए यहां का सबसे नजदीकी जंक्शन मेट्टूपलयम है। मेट्टूपलयम रेलवे स्टेशन से टैक्सी यहां फिर नीलगिरी माउंटेन टॉय ट्रेन के सहारे अपना सफर कर सकते हैं।

सड़क मार्ग :- सड़क मार्ग द्वारा छोटी तक पहुंचने के लिए तमिलनाडु स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बस सर्विस लेनी पड़ेगी।

खर्चा :- ऊटी में घूमने यहां फिर हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति दो-तीन दिन का खर्चा से ₹6000 से लेकर ₹7000 तक आ सकता है।


09 • शिमला रोमांटिक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन

Shimla The Queen Of Hills शिमला को पहाड़ों की रानी के नाम से  और  गर्मियों की रानी के नाम से जाना जाता है। शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी और हिमाचल का बेस्ट टूरिस्ट पैलेस स्टेट है। शिमला घूमने के शौकीन प्राकृतिक सौंदर्य स्नोफॉल (बर्फबारी)और हनीमून के लिए बेस्ट ऑप्शन है। शिमला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बर्फीले पहाड़, घटियाे, ऐतिहासिक सर्च, सांस्कृतिक मंदिर, म्यूजियम, नेचर पार्क, पौराणिक महेल, और कुफरी बर्फबारी के लिए देशभर में प्रख्यात है। शिमला मैं एडवेंचर के शौकीन ट्रैकिंग और कैंपिंग, हॉर्स राइडिंग, याक राइडिंग, स्की, टोबॉगनिंग, ट्यूब राइटिंग, टॉय ट्रेन सफारी, इत्यादि एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। 

शिमला में ज्यादातर इंग्लिश स्टाइल और अंग्रेज आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा महेल घर बाजार सर्च इत्यादि आज भी शिमला में संजोकर रखे गए हैं।
शिमला मशहूर हनीमून पैलेस
Shimla 
कैसे पहुंचे :- शिमला भारत का मशहूर पर्यटन स्थल और महत्व का शहर है। शिमला पहुंचने के लिए हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग की सुविधाएं उपलब्ध है।

हवाई मार्ग :- हवाई मार्ग द्वारा शिमला पहुंचने के लिए जहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट हवाई अड्डा है। इस एयरपोर्ट से शिमला शहर की दूरी तकरीबन 23 किलोमीटर कितनी है यहां से सैलानी बस या फिर टैक्सी के जरिए शिमला आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग :- रेल मार्ग द्वारा शिमला पहुंचने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज कालका शिमला टॉय ट्रेन से भी रोमांस से भरा सफर कर सकते हैं।

रोड मार्ग :-  रोड मार्ग द्वारा शिमला पहुंचने के लिए पर्सनल व्हीकल या फिर बस यहां टैक्सी के जरिए शिमला पहुंचा जा सकता है। चंडीगढ़ से आप शिमला सड़क मार्ग के जरिए शिमला आसानी से पहुंच सकते हैं।

खर्चा :- शिमला में घूमने या फिर हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति दो-तीन दिनों का खर्चा तकरीबन ₹6000 से लेकर ₹8000 तक आ सकते हैं और अगर आप 5 या 6 दिन रुकना चाहते हैं तो खर्चा ₹15000 से लेकर ₹20000 तक आ सकता है।


10 • पांडुचेरी गर्मियों में रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

पांडिचेरी भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश और खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो चेन्नई से तकरीबन 167 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल अपने रोमांटिक समुद्र तट के लिए मशहूर है। हनीमून कपल्स पांडिचेरी में अपने जीवन साथी के संग यहां के खूबसूरत समुद्र के किनारे हाथों में हाथ रखकर टहलते दिख जाएगे।

पांडिचेरी में सैलानी साल में कभी भी घूम सकते हैं लेकिन यहां पर घूमने का बेस्ट समय अक्टूबर से फरवरी में होता है। क्योंकि उस समय पांडिचेरी का मौसम सुहावना रहता है।

पांडिचेरी में हनीमून कपल्स के लिए घूमने की कई सारी रोमांटिक और खूबसूरत जगह मौजूद है जहां पर अपने जीवन साथी के संग कुछ समय बिता सकते हैं और घूम सकते हैं। जैसे कि अरबिंदो आश्रम, पैराडाइस बीच, प्रोमेनेड बीच, सेरेनिटी समुद्र तट, ऑरोविले टूरिस्ट प्लेस, एरीकेमेडु, राज निवास, बॉटनिकल गार्डन, लाइट हाउस और गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर जैसे टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं।

कैसे पहुंचे :- पुडुचेरी भारत का खूबसूरत केंद्र शासित शहर और पर्यटन स्थल है इसीलिए यहां तक पहुंचने के लिए हवाई मार्ग रेल मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम से सैलानी आसानी से पहुंच सकते हैं। 

हवाई मार्ग :- हवाई मार्ग द्वारा पुडुचेरी पहुंचने के लिए पुडुचेरी हवाई अड्डा यहां का मुख्य हवाई अड्डा है। इस एयरपोर्ट से मुख्य शहर तक पहुंचने के लिए सैलानी को कैब या फिर टैक्सी के सहारे आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग :- रेल मार्ग द्वारा पुडुचेरी पहुंचने के लिए पुडुचेरी का विल्लुपुरम रेलवे जंक्शन यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहां से आप कि कैब या फिर टैक्सी करके मुख्य शहर तक पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग :- सड़क मार्ग द्वारा पुडुचेरी पहुंचने के लिए सैलानी मुख्य तौर पर बाइक या फिर कार्य का उपयोग करते हैं। यहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत खूबसूरत है। 

खर्चा :- पुडुचेरी मैं घूमने यहां फिर हनीमून के लिए प्रति व्यक्ति 2 से 3 दिन का खर्चा ₹6000 से लेकर ₹8000 तक अगर सैलानी 5 या फिर 6 दिन के लिए रुकते हैं तो तकरीबन खर्चा ₹16000 तक आ सकता है।


कपल्स के लिए सही हनीमून डेस्टिनेशन चुनने के टिप्स

नीचे दिए कुछ टिप्स को ध्यान में रखते हुए आप अपना परफेक्ट हनीमून ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

• मौसम को ध्यान में रखकर चुनें स्थान :- हनीमून डेस्टिनेशन का सुनाव हमेशा मौसम को ध्यान में रखकर करें ताकि आपकी यात्रा में कोई दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और रास्ते मेंं कोई रुकावट ना आए। 

• डेस्टिनेशन की परिस्थितियों का ध्यान रखें :- भारत के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पूरे साल पर्यटकों के लिए खुले नहीं रहते हैं। इसलिए ऐसी जगहों पर जाने का सही समय पता कर लेना जरूरी है। इसके अलावा ट्रिप प्लान करने से पहले उस स्थान के मौजूदा हालातों, रास्ते और चाहे वह हेल्थ से संबंधित हों या फिर राजनीतिक के बारे में Covid-19 की गाइडलाइंस फॉलो करें और मास्क अनिवार्य अपने साथ रखें मौसम के हिसाब से अपडेट रहें। ताकि आपकी यात्रा के दौरान कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

• ट्रैवल ब्लॉग और वलॉग :- कई बार टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में पैकेज में पूरी जानकारी नहीं दी होती है। इसीलिए ऐसे में आप फेमस ट्रैवल ब्लॉगर्स के 4-5 अलग-अलग ब्लॉग पढ़कर भी स्थान के बारे में जानकारियां जुटा सकते हैं। कम से कम 5-6 फेमस वेबसाइट और फेमस यूट्यूब ट्रैवलिंग  वलाैग वीडियोस से जानकारी मुहैया करें। अन्यथा आप अपने परिवाारजनों, सगे, संबंधी, दोस्तों और अन्य लोगों से जानेेे से पहले माहिती मुहिया कर ले।

• पीक सीजन से बचें :- शादियों के सीजन में कुछ जगहों पर अक्सर पिक सीजन होता है। पिक सीजन में हनीमून पर जाना महंगा और बजट के बाहर साबित हो सकता है। इसलिए हो सके इतना पीक सीजन में हनीमून पर जाना टाले। शादी के बाद तुरंत हनीमून पर जाना है तो ऐसे में आप पहले पूरी माहिती ले ले। पीक सीजन में जाने से पहले बुकिंग करवाने ताकि आप अपने बजट को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। क्योंकि आप अपने सीज वस्तुओं को अच्छी तरह से मैनेज कर पाए और अपने हनीमून को अच्छी तरह से इंजॉय कर पाए

• जाने से पहले पूरी जानकारी ले ले :- हनीमून ट्रिप प्लान करने से पहले हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में संपूर्ण जानकारी मुहैया कर ले जैसे कि कौन से रूट से जाएंगे, कहां पर रुकेंगे, कहां पर घूमेंगे और उस जगह के बारे में संपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर ले। खराब मौसम और अति बारिश की वजह से रास्ते बंद रहते हैं। 
 
• हनीमून से पहले अपना बजट बनाएं :- हनीमून ट्रिप के लिए ऐसे स्थानों का सुनाव करें जो आपके बजट के अनुकूल हों। इसके अलावा, होटल, खाना, यात्रा, शॉपिंग आदि के खर्च को भी पहले से प्लान करना बेहतर रहता है। इस पोस्ट में बताए गए खर्चा समय के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। इसमें बताए गए खर्च पूरी तरह से सही रकम जानकारी के लिए नहीं है। यह खर्चा केवल एस्टीमेट निकाल कर जानकारी के लिए है। संपूर्ण खर्चा मौसम और सैलानी के हिसाब से होता है। जैसे कि आप किन किन जगहों पर घूमते हैं कैसे होटल में रुकते हैं इत्यादि 

• घूमने वाली जगहों की लिस्ट :- जब आप अपना डेस्टिनेशन फाइनल कर लें, तो वहां के प्रसिद्ध स्थानों और ऐसी जगहों की सूची बना लें जहां आप ट्रिप के दौरान जरूर जाना चाहेंगे। इससे ट्रिप के दौरान घूमने की जगह का चयन करने के लिए आपका समय बच जाएगा। अगर आपके घूमने के स्थान पहले से फिक्स है तो आप अपने पार्टनर के साथ आसानी से घूम सकते हैं।

• जल्दबाजी में ट्रिप प्लान न करें :- हनीमून ट्रिप या फिर घूमने के लिए ट्रिप की प्लानिंग करने में कभी भी जल्दबाजी में प्लान न करें। लंबी रोड ट्रिप हों या फिर हनीमून ट्रिप, इन्हें प्लान करने से पहले आराम से समय लेकर पूरी जानकारी जुटा लें और उसी के अनुसार तैयारियां कर अपने सुहाने सफर में निकलें। 

• साथी की पसंद का भी रखें ध्यान :- हनीमून आपके साथ ही आपके पार्टनर के लिए भी खास होता है। इसलिए, हनीमून ट्रिप प्लान करते हुए अपने साथ-साथ अपने साथी की पसंद-नापसंद का भी ध्यान रखें। आपस में सलाह मशविरा कर ऐसे स्थान का सुनाव करें जो दोनों की पसंद के अनुरूप हो। ताकि आपका हनीमून रोमांटिक और यादगार रहे।

• विकल्प सीमित रखें :- हनीमून ट्रिप प्लान करते हुए सबसे पहले अपने पार्टनर के साथ मिलकर पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट बना लें। इसके बाद हर स्थान को लेकर रिसर्च करें और अन्य जानकारियां जुटाएं और फिर खर्चा, यात्रा की सुविधाएं व अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर सीमित विकल्पों में अपना डेस्टिनेशन चुनें। जैसेे कि कैसे पहुंचे, खर्चा, खाना-पीना, रुकना, घूमना, फेमस स्थान, दर्शनीय स्थान और अपने पार्टनर के लिए कुछ रोमांटिक स्थान ध्यान मेंं रखे

• दिन के हिसाब से यात्रा प्लान करें :- हनीमून डेस्टिनेशन यात्रा की लंबाई( दूरी )और दिनों के अनुसार चुन सकते हैं। आजकल के दौर में अधिकतर कपल्स वर्किंग होते हैं, ऐसे में हनीमून के लिए मिलने वाली छुट्टियों के अनुसार ऐसे स्थान को चुनें जहां आप कम समय में ज्यादा एन्जॉय कर सकें ना कि आपका आधा समय डेस्टिनेशन पहुंचने में ही लग जाए। दिन के हिसाब से प्लान करने से बजट और समय को ध्यान में रखना जरूरी है।

• दूसरों से सुझाव लें :-  हनीमून ट्रिप प्लान करते हुए आप अपने करीबियों व दोस्तों से भी जगह के चुनाव के लिए सुझाव ले सकते हैं। और हनीमून डेस्टिनेशन के बारेे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकठा करें ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्ककतो का कोई सामना ना करना पड़े। 

Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने