New Tourist Attraction In India | भारत के न्यू आकर्षित पर्यटन स्थल

New Tourist Places In India In Hindi :- भारत के न्यू पर्यटन स्थल देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। भारत में देखने के लिए सबसे अच्छे स्थान ताजमहल, विक्टोरिया मेमोरियल, चार मीनार, इंडिया गेट, लाल किला, गेट ऑफ इंडिया, अजंता केव्स, क़ुतुब मीनार, और भारत के अन्य ऐतिहासिक पर्यटन स्थल शामिल है। लेकिन अब भारत के कुछ नई आकर्षण स्थल 2016 और 2017 के बाद भारत में देखने के लिए कुछ नई स्थान आपका इंतजार कर रहे है। भारत में आने वाले पर्यटनो के आकर्षण में दुनिया का सबसे ऊंचा गोल्फ कोर्स ग्राउंड, सबसे ऊंचा पुल, सबसे ऊंचा घंटाघर, खड़िया ध्रौ 2021 का विश्व का तीसरे नंबर का प्राकृतिक स्थान, एफिल टावर प्रतिकृति, नदी गैलरी, मैडम तुसाद संग्रहालय, युद्ध स्मारक, इत्यादि स्थान शामिल है। इनमें से प्रत्येक 2016 और 2017 के बाद भारत के आकर्षित नए पर्यटन स्थलो के बारे में जानकारी दे रहे है।

New Tourist Attractions In India
New Tourist Attractions In India 

भारत के यह न्यू पर्यटन स्थल कुछ ना कुछ बयां करता है। इनमें से कुछ पर्यटन से जुड़े हैं तो कुछ देश को अन्य हिस्से को छोड़ता है कुछ बलिदान के भावना व्यतीत करता है और कुछ देश को प्रेजेंट करते हैं कुछ इतिहास से जुड़े हैं।


• Khadiya dhrow in Gujarat - काड़िया ध्रो गुजरात 

काड़िया ध्रो गुजरात राज्य के कच्छ  जिले का नखत्राणा प्रांत से  40 किलोमीटर और भुज से 30 किलोमीटर की दूरी पर  भौऐड नदी की खूबसूरती काड़िया ध्रो एक अत्यंत खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। भौऐड नदी और उनके साथ अन्य  सहायक कहीं सारी छोटी-बड़ी नदियां मिलकर एक विशाल रूप धारण करती है। जो बहती है पथरीले इलाके में से..

काड़िया ध्रो प्राकृतिक खड़क संरचना है। हवा और पानी के बहाव के कटाव (थपेड़ों) से लाखों, करोड़ों साल बाद प्राकृतिक संरचना से पत्थरों पर (खड़क) शिल्पकारी का निर्माण हुआ है। जो देखने में अत्यंत सुंदर है। जो हूबहू अमेरिका के ग्रांड कैनियन नेशनल पार्क से मिलता जुलता हैं।कच्छ का काड़िया ध्रो 2021 मैं द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क के फ्रंट पेज पर स्थान प्राप्त करने वाला खड़िया ध्रो विश्व के 52 देखने लायक पर्यटन स्थलो में से 3 तीसरे नंबर पर है। द टाइम्स ऑफ न्यू यॉर्क मैं विश्व की तकरीबन 2000 से ज्यादा प्राकृतिक पर्यटन स्थल की फोटोग्राफी की लिस्ट गई थी। इनमें से विश्व की 52 देखने लायक प्राकृतिक पर्यटन स्थल सिलेक्ट हुए। जिनमें में काड़ियां ध्रो के अलावा भारत के 2 और प्राकृतिक स्थलो को जगह मिली है। नंदा देवी पर्वत श्रुंखला और लद्दाख भी शामिल है।
यह प्राकृतिक स्थान 2021 में लोगों के सामने आया है। यहां पर घूमने के लिए देश वदेश के सैलानी आते हैं।
Khadiya Dhrow Kutch Gujarat
Khadiya Dhrow In Gujarat 


• 7 Wonders Of The World Eco Park In Kolkata - 7 अजूबे इको पार्क कोलकाता

कोलकाता शहेर के बाहरी इलाके राजरहाट मैं स्थित खूबसूरत इको पार्क में दुनिया के सात अजूबों का दीदार एक ही स्थान पर किया जा सकता है। यह पार्क तकरीबन 480 एकड़ में फैला है। इसमें 104 एकड़ का एक बहुत बड़ा खूबसूरत सेल मौजूद है जिसमें पर्यटक बोटिंग जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज कर सकते हैं। रात्रि के समय में यह पूरा पार्क रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाता है। पश्चिम बंगाल सरकार की वर्ल्ड सेवन वंडर थीम पार्क परियोजना मैं विश्व के सात अजूबों को कोलकाता शहेर के इको पार्क में बनवाया गया है। 

यह पूरा पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में अलग-अलग जोन में बना हुआ है। जैसे के बंबू गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, फ्रूट गार्डन, मांसक गार्डन, रोज गार्डन, टी गार्डन रूबी फॉरेस्ट जापानीस फॉरेस्ट इत्यादि इस पार्क में झरने, वैली ऑफ फ्लावर गार्डन खूबसूरत पार्क में सात अजूबों को देखने का आनंद ले सकते हैं। इस खूबसूरत इको पार्क में पेरिस से एफिल टावर, भारत से ताजमहल, चीन की महान दीवार, जॉर्डन से पेट्रा, ब्राजील से चिचेन इत्जा, गीजा के पिरामिड, पेरु से माचू पिचू, रूम से कोलोसियम शामिल है। 

पेरिस के खूबसूरत एफिल टावर को पेरिस में शहीद हुए 80 भारतीय वीर जवानों की याद में बनवाया गया है। पर्यटक इस पार्क में घूमने के साथ-साथ वीडियोग्राफी फोटोग्राफी और खूबसूरत सात अजूबों के साथ पर्यटक इस पार्क में साइकलिंग टॉय ट्रेन पेडल बोट जैसी इत्यादि एक्टिविटीज का आनंद ले सकते है। 

Eco Park Kolkata
Eco Park Kolkata 


• Jatayu Eirth Center Park In Kerala - जटायू अर्थ सेंटर पार्क, केरला

जटायू पार्क को Jatayu Nature park, Jatayu theme Park, jatayu Eirth center,Jatayupara के नाम से भी जाना जाता है। जटायू नेचर पार्क केरल राज्य के कोल्लम जिल्ले मे चदयामंगलम् गांव में जटायू परा पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। कोल्लम से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर है। जटायु नेचर पार्क में बनी पंछीराज जटायु की मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी बर्ड प्रतिमा (मूर्ति) है। पूरे विश्व में इस प्रकार की प्रतिमा देखने को नहीं मिलती है। जटायु स्कल्पचर की चौड़ाई 150 फीट ऊंचाई 70 फिट और लंबाई 200 फिट है। यह पूरा जटायु पंछी राज का स्कल्पचर 15000 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है। समुद्र तल से तकरीबन 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मूर्ति की देखरेख और डिजाइनिंग राजीव आंसल द्वारा की गई है।

जटायू नेचर पार्क टोटल 65 एकड़ में फैला है इस पार्क को बनने में तकरीबन 10 साल का लंबा समय लगा था। जटायू नेचर पार्क (जटायु प्रतिमा) के अलावा यहां पर एक राम मंदिर, पार्क में चारों और मानवनिर्मित जंगल और पश्चिमी घाट के जंगल, रोपवे, एडवेंचर पार्क, गेमिंग जोन, आयुर्वेदीक केव रिजॉर्ट, डिजिटल म्यूज़ियम, 6D थिएटर, आर्चरी, लेजर टैग, राइफल शूटिंग रेंज, रेपलिंग, रॉकक्लाइंमिंग, इत्यादि जॉन और एक्टिविटीज शामिल है।

जटायू नेचर पार्क पूरा बनने में तकरीबन 100 करोड़ रूपया का खर्च आया है। यह पूरा खर्च देश का या किसी जनता का टैक्स से नहीं  बनाया है। यह पूरा इलाका 30 साल के लिए लीज पर लिया हुआ है। 30 साल के बाद इसे देश को समर्पित कर दिया जाएगा।

Jatayu Eirth Center Park kerala
Jatayu Eirth Center Park kerala 

• Stusu Of Unity In Gujarat - स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात

स्टैचू ऑफ यूनिटी गुजरात में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति है। जिसे विश्व के आठ अजूबों में शामिल किया गया है। जो स्थित है गुजरात के वडोदरा शहेर से 90 किलोमीटर दूर नर्मदा जिले के केवड़िया मैं साधु बेट नामक आईलैंड पर स्थित है। सरदार सरोवर बांध से तकरीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यह विश्व की सबसे ऊंची गगनचुंबी प्रतिमा है। यहां पर पर्यटक 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के साथ केवड़िया के कुछ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर प्राकृतिक नजारा देखने का आनंद भी ले सकते हैं। जैसे कि विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा, सरदार सरोवर बांध, वैली ऑफ फ्लावर, लेजर लाइट शो, जू सफारी पार्क, सरदार पटेल म्यूजियम, इत्यादि जगहों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं।

पर्यटक को रोकने के लिए होटल्स गेस्ट हाउस और स्टैंड सिटी की भी सुविधा है अवेलेबल है। यहां तक पहुंचने के लिए यहां से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर वडोदरा शहर से हवाई मार्ग या ट्रेन के जरिए पहुंचा जा सकता है। लेकिन अब यहां पर देश के अन्य शहरों से 8 ट्रेनें चल रही है।केवडिया-वाराणसी महामना एक्सप्रेस (वीकली)

दादर-केवडिया एक्सप्रेस (डेली) 

अहमदाबाद-केवडिया जनशताब्दी एक्सप्रेस (डेली)

निजामुद्दीन-केवडिया संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (हफ्ते में 2 दिन)
केवडिया-रीवा एक्सप्रेस (वीकली)
चेन्नई-केवडिया एक्सप्रेस (वीकली)
प्रतापनगर-केवडिया मेमू (डेली)
केवडिया-प्रतापनगर मेमू (डेली)

Statue Of Unity Gujarat
Statue Of Unity Gujarat 


• Chenab Brige Kashmir - चेनाब ब्रिज जम्मू् कश्मीर

कटरा बनिहाल के बीच रियासी में जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा है। चेनाब नदी पर बन रहा यह ब्रिज विश्व का सबसे ऊचा पुल है। 359 मीटर ऊंचा और तकरीबन आधा किलोमीटर से ज्यादा लंबा होगा पुल की लंबाई 1315 मीटर है यह पुल पेरिस का एफिल टावर से भी ऊचा है। जो तकरीबन दिसंबर 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। यह विश्व का सबसे बड़ा ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर - बारामुला को रेल लिंक से जुड़ेगा। इससे जहां कश्मीर की वादियों तक ट्रेन से पहुंचना आसान हो जाएगा, वहीं टूरिस्ट यहां आकर होटल से इस ब्रिज को निहार सकेंगे और बंजी जंपिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। चेनाब ब्रिज के ऊपर से आसपास के स्थानीय निवासी पर्यटक और देश के जवानों की ट्रेन दौड़ेगी चेनाब ब्रिज की वजह से भारतीय सेना को कश्मीर के साथ डायरीक जोड़ेगी।

चेनाब ब्रिज के आसपास की पहाड़ियां बहुत ही खूबसूरत और आकर्षित है। इसलिए वहां टूरिस्ट स्पॉट बनाने के साथ ही ब्रिज के आसपास के क्षेत्र में रेलवे होटल और अपने गेस्ट हाउस बनाने की भी प्लानिंग कर रहा है ताकि यहां आकर टूरिस्ट वादियों के बीच इस ब्रिज और उस पर चलती हुई ट्रेन को भी देखने का आनंद ले सकते हैं। 

भारत सरकार और भारत रेलवे चेनाब ब्रिज के आसपास देश विदेश के पर्यटनो के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे ताकि पर्यटक यहां से खूबसूरत वादियां और विश्व के सबसे बड़ा रेल ब्रिज के ऊपर से ट्रेन को चलते हुए निहार सकते है।

Chenab brige jammu Kashmir
Chenab brige 


• Rajgir New Tourist Attraction In Bihar 

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुझाव के तहत बिहार सरकार द्वारा राजगीर को एक महत्वपूर्ण धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए योजनाएं लागू की गई हैं।जिसमें ग्लास ब्रिज, इकोपार्क, जू सफारी, नेचर पार्क, तितली पार्क सस्पेंशन ब्रिज (झूलता पुल) इत्यादि शामिल रहेंगे

• Skywalk Glass Bridge Rajgir 

इस पार्क में पर्यटन के लिए ग्लास का स्काईवॉक ब्रिज का निर्माण करवाया गया है। यह ब्रिज 85 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा इस ब्रिज का निर्माण वैभवगिरी के दो पहाड़ों की चोटियों के बीच एक बड़ी खाए के ऊपर बनाया गया है। 

यह खाए  तकरीबन 250 फीट गहरी है। इस ब्रिज के फर्श में  पारदर्शी शीशे  लगाए गए हैं ताकि पर्यटन चलते हुए अपने कदमों के नीचे की धरती और दूर-दूर तक खूबसूरत नज़रों का लुफ्त उठा पाएंगे। यानि एक तरह से नेचर सफारी देखने के लिए ग्लास ब्रिज एकदम परफेक्ट जगह है।स्काईवॉक ब्रिज पर 25 से 30 पर्यटन चहेल कदमी कर सकते हैं।

यह ब्रिज बिहार का पहेला ग्लास का स्काईवॉक ब्रिज है। और भारत का दूसरा ब्रिज है।

• Zoo Safari Park

नालंदा से सोनभंडार मार्ग में स्थित राजगीर के स्वर्णगिरि और वैभवगिरि पर्वत के बीच 480 एकड़ भूमि पर जू सफारी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 190 एक्टर मैं फैलाई है पार्क पूरी तरह से वेरीगेटिंग रहेगा यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह सफारी इस साल अगस्त में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद पर्यटक खुले में घूमते हुए शेर, भालू, बाघ और चीता सहित अन्य जानवरों का दीदार कर सकते हैं।

जू सफारी पार्क में शाकाहारी जानवरों के लिए शाकाहारी सफारी तकरीबन 30 हेक्टेयर जितने इलाके में फैली हुई है। इस सफारी में पर्यटन मृग, चीतल, हिरण एवं सांभर सहित अन्य शाकाहारी जानवरों का दीदार कर सकते हैं।

Rajgir Tourist Places new Tourist Attractions in india
Glass Bridge Rajgir, Bihar 
• Nature Safari Park 

नेचर पार्क सफारी जु सफारी पार्क से थोड़ी दूरी पर बुद्ध पथ पर स्थित है। नेचर पार्क की मदद से पर्यटन राजगीर के खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य और नेचर का अद्भुत आनंद उठा सकते हैं।

 नेचर पार्क सफारी में एडवेंचर के शौकीन पर्यटन को  इस पार्क में जीप साइकलिंग, ट्रैकिंग, गन शूटिंग, जिपलाइन, आर्चरी, बच्चों के लिए प्ले जोन, ग्रासलैंड, औषधि गार्डन, इत्यादि सुविधाएं मोहिया करवाई जाएगी

नेचर पार्क सफारी में मेन कैंप एरिया में  देश और विदेश के पर्यटन को रुकने के लिए वुडन हाउस, बैंबू हाउस, मठ हाउस, जैसी सुविधाएं दी जाएगी।


• Madame Tussauds Museum in Delhi - मैडम तुसाद म्यूजियम

दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम 01 दिसंबर 2017 को पूरा म्यूजियम आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। मैडम तुसाद म्यूजियम को 4 हिस्से में तब्दील किया गया है। पहला बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों संग पार्टी जोन, दूसरा म्यूजिक जोन, तीसरा हिस्ट्री और लीडर जोन और चौथा खेल जोन देखने को मिलेंगे इन सभी जोन के फेमस हस्तियाे प्रतिमाएं सजाकर म्यूजियम में लगाई गई है।

इस म्यूजियम में विश्व के अलग-अलग क्षेत्र के सुनीदा सितारों के मोम की खूबसूरत पुतले रखे गए हैं। खेल संगीत इतिहास और फिल्मी जगत की तकरीबन 50 से अधिक बड़ी हस्तियों के मोम के पुतले देखने को मिलेंगे इसमें, क्रिस्टियानो रोलैंडो, मेरी कॉम, लेडी गागा, माइकल जैक्सन, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, लता मंगेशकर, ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान सरीखे  सेलिब्रिटीस प्रमुख है। इस म्यूजियम में रखी गई सभी मॉम की मूर्तियों में 60% सेलिब्रिटीज भारतीयों की प्रतिमा है। और 40% विश्व के अन्य देशों के फेमस सेलिब्रिटी के प्रतिमा लगवाई गई है।

इस म्यूजियम के फेमस प्रतिमा क्रेज भारत के पीएम नरेंद्र मोदीजी की है। खुद पीएम मोदी ने इस मूर्ति को बनाने वाले कारीगर की जमकर तारीफ की है। इस म्यूजियम में पर्यटक अपने मनपसंद सितारों और आइडल के साथ सेल्फी का आनंद भी ले सकते हैं। यादगार सेल्फी, 3डी गेम जोन और मनोरंजन के साथ-साथ आप अपने हाथों का मोम से बना ईप्रिंट जिसे सालों साल संजोके रख सकते हैं।


• Shaurya Smarak Bhopal Madhya Pradesh - शौर्य स्मारक भोपाल

शौर्य स्मारक मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के बीचोबीच स्थित है। शौर्य स्मारक 14 अक्टूबर 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लोकापर्ण किया गया है। जिस से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में और वॉर मेमोरियल के रूप में यह पूरा स्मारक तैयार किया हुआ है। यह पूरा शौर्य स्मारक के चारों ओर बहुत बड़ा गार्डन है। यहां पर पर्यटक को सियाचिन ग्लेशियर के टेंपरेचर को फील करने के लिए और जानने के लिए कि सियाचिन ग्लेशियर बॉर्डर पर सैनिक कैसे डट के लड़ते हैं। यह जानने के लिए यहां पर एक बहुत बड़े रूम में सियाचिन टेंपरेचर मेंटेन किया गया है। ताकि पर्यटक भी फेल कर सकें
बॉर्डर पर युद्ध को महसूस करने के लिए यहां पर थिएटर ऑफ वॉर का एक खूबसूरत साउंड सिस्टम से तैयार युद्ध का रंगमंच पर पर्यटक बॉर्डर पर युद्ध को फील कर सकते हैं।
16 दिसंबर 1971 में भारत-पकिस्तान युद्ध में भारत की विजय पर भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम इतिहास के रूप में एक खूबसूरत गैलरी बनाई गई है। पूरे शौर्य स्मारक में देश के अन्य बड़े और खूबसूरत बॉर्डर और हथियारों सैनिकों जवानों के खूबसूरत हिस्टोरिकल तस्वीरें इस गैलरी में लगाई गई है। 
देश के वीर जवानों के श्रद्धांजलि के रूप में शौर्य स्तंभ पर अमर ज्योति और जवानों के जूते हेलमेट और बंधुके उनकी याद में इस गार्डन में लगवाई गई है। 






Please do not enter any spam link in the coment box

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने